Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में साइबर अपराध के खिलाफ शिकायत देने में पुरुषों से अधिक मुखर हैं महिलाएं, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 12:52 PM (IST)

    चंडीगढ़ में साइबर अपराध के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। एक नई रिपोर्ट के अनुसार 66.4% महिलाएं साइबर अपराध की शिकायत करने में सक्षम हैं जिससे चंडीगढ़ इस मामले में देश में दूसरे स्थान पर है। यह आंकड़ा महिलाओं की सशक्त भागीदारी को दर्शाता है और उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

    Hero Image
    साइबर क्राइम के खिलाफ शिकायत देने में महिलाएं अधिक मुखर

    मोहित पांडेय, चंडीगढ़। चंडीगढ़ की महिलाएं साइबर अपराध के खिलाफ मुखर होकर सामने आ रही हैं। शहर में साइबर अपराध के खिलाफ आनलाइन शिकायत देने में महिलाएं पुरुषों से भी अधिक सक्षम है है। इसका खुलासा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट में हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ की 66.4 प्रतिशत महिलाओं ने साइबर अपराध के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के सक्षम के साथ देश में दूसरे स्थान पर है। वहीं, 83.7 प्रतिशत के साथ गोवा की महिलाएं पहले स्थान पर है।

    मंत्रालय ने यह सर्वे 15 से 29 वर्ष की उन महिलाओं पर किया था, जिन्होंने पिछले तीन महीनों में स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया है। यह आंकड़ा न केवल चंडीगढ़ की महिलाओं की सशक्त भागीदारी को रेखांकित करता है, बल्कि उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित भी करता है।

    रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ में पुरुष और महिलाएं मिलाकर भी देश में दूसरे स्थान पर हैं, जहां कुल 63.7 प्रतिशत लोग साइबर अपराध की रिपोर्ट करने में सक्षम हैं। इस सूची में पुडुचेरी 77.5 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान पर है। शहर की 66.4 प्रतिशत महिलाएं साइबर अपराध के खिलाफ शिकायत देने में सक्षम है।

    वहीं, पुरुषों का प्रतिशत 60.8 प्रतिशत है, जो महिलाओं से 5.6 प्रतिशत कम है। चंडीगढ़ में महिलाओं की यह सक्रिय भागीदारी साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है और अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। यह दिखाता है कि जैसे-जैसे डिजिटल साक्षरता बढ़ रही है, लोग अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं और गलत के खिलाफ आवाज उठाने में संकोच नहीं कर रहे हैं।

    अलर्ट रहने से साइबर अपराध से बचा जा सकता है

    पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर की हेड प्रो. दिव्या बंसल ने बताया कि लोगों को साइबर अटैक से बचने के साथ लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही से पैसों के साथ महत्वपूर्ण जानकारी और डाटा हैकर अपने कब्जे में ले सकते है।

    • -सबसे अधिक साइबर अटैक मोबाइल या लैपटाप पर होते है।
    • -सभी इसके लिए गाइडलाइन के हिसाब से पासवर्ड रखें।
    • - चीन, तुर्की आदि देशों से साइबर अटैक की संभावना अधिक रहती है।
    • - अनजान ईमेल या वीडियो को खोलने की कोशिश न करें। इससे भी साइबर अटैक का खतरा अधिक रहता है।
    • - परिवार -आफिस में साइबर अटैक के बारे में अवेयरनेस बहुत जरूरी है।
    • - आफिस में कर्मचारी लैपटाप या कंप्यूटर अनजान साइट खोलने से बचें।
    • - जाने-अनजाने में अपना एटीएम का पिन साझा न करें।

    यह भी पढ़ें- मोहाली के होटल में चोरी-छिपे खेल रहे थे जुआ, तभी पहुंच गई पुलिस; 25 लाख रुपये और 19 मोबइल फोन सहित 16 गिरफ्तार