Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: चंडीगढ़ समेत पंजाब में गर्मी से टूटने लगे रिकॉर्ड, 36 डिग्री पहुंचा तापमान, अप्रैल में बिगड़ेंगे हालात

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Tue, 29 Mar 2022 09:45 AM (IST)

    Chandigarh Weather Forecast Today गर्मी से अब हाय तौबा होने लगी है। दोपहर में तेज धूप लोगों को पसीने छुड़वा रही है। वहीं अब गर्मी से पुराने रिकार्ड भी ...और पढ़ें

    Hero Image
    सोमवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकार्ड किया गया।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: मार्च के अंतिम सप्ताह गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है।  गर्मी से शहर के लोग बेहाल हो रहे हैं। हालात यह बनने लगे हैं कि दोपहर के समय तेज धूप की वजह से मार्केट अब सुनसान होने लगी हैं। शहर के पर्यटन स्थलों में भी भीड़ कम हो गई है। लोग तीखी धूप से बचने के लिए घरों में रहना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं। यह हाल अकेले चंडीगढ़ का ही नहीं बल्कि पंजाब और हरियाणा में भी भीषण गर्मी का दौर जारी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार पिछले दस साल में तीसरा सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। इससे पहले साल 2017 में शहर का तापमान 37 डिग्री और साल 2021 में 37.8 डिग्री रहा था।

    मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में तापमान में 6-7 डिग्री की बढ़ोतरी होगी और गर्म हवाएं लोगों को बेहाल करेंगी। विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं आज सुबह 9 बजे तक शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

    11 बजे ही तापमान 32 डिग्री तक

    मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शहर में गर्मी का आलम इस बात से पता चल रहा है कि सुबह 11:00 बजे की तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच पहुंच रहा है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक गर्मी चरम पर होती है।

    अप्रैल के पहले सप्ताह 40 डिग्री तक जा सकता है तापमान

    मौसम विभाग के अनुसाल अप्रैल के पहले सप्ताह से ही गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी। वहीं शहर का तापमान भी 40 डिग्री तक जा सकता है। इस बार रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी। हरियाणा के ज्यादातर जिलो का तापमान 37 से 41 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, पंजाब के जिलो में भी तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने लगा है।