Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandigarh Weather Update: ट्राइसिटी में धूप के साथ हुई दिन की शुरुआत, 35 डिग्री तक पहुंचा तापमान

    By DeepikaEdited By:
    Updated: Mon, 25 Jul 2022 08:27 AM (IST)

    Chandigarh Weather Update मौसम विभाग की मानें तो शहर में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। इस वजह से नियमित रूप से वर्षा की संभावना है। इस हफ्ते अधिकतम ता ...और पढ़ें

    Hero Image
    Chandigarh Weather Update: शहर में आज भी वर्षा के आसार बने हुए हैं। (सांकेतिक)

    विकास शर्मा, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: ट्राइसिटी में दिन का आगाज तेज खिली धूप के साथ हुआ। हालांकि इस पूरे हफ्ते हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले पूरे हफ्ते चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में हल्की वर्षा होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्लड गेट खोलने से बड़ी संख्या में मरी मछलियां

    बता दें कि, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। इस वजह से नियमित रूप से वर्षा की संभावना है। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच और न्यूतनम 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं वर्षा ज्यादा होने से सुखना लेक का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन एक बार फ्लड गेट खोल चुका है। फ्लड गेट खोलने से बड़ी संख्या में मछलियां मर गई हैं। 

    मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि इस बार जुलाई महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि अगर मानसून सीजन में 846.5 एमएम बारिश हो जाए तो इसे अच्छा माना जाता है। मानसून सीजन में अब तक 495.3 एमएम बारिश हो चुकी है। अकेले जुलाई में 445.4 एमएम बारिश हुई है। जुलाई में अगर 188.5 बारिश हो जाए, तो इसे अच्छा व सामान्य मानसून कहा जाता है।

    मौसम विभाग का अलर्ट

    उन्होंने बताया कि मानसून अभी भी सक्रिय है। इस कारण चंडीगढ़ समेत पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में वर्षा हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग का अलर्ट है कि लोग जलभराव वाले स्थानों, नदी व नालों के किनारे न जाएं। साथ ही वर्षा से बचने के लिए पेड़ों के नीचे भी खड़े न हो।

    यह भी पढ़ेंः- Amritsar Encounter: शूटर रूपा और मन्नू एनकाउंटर में मारे जाने से पहले करना चाहते थे सरेंडर