Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: ट्राइसिटी में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

चंडीगढ़ में रविवार देर रात हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें दो मई में अभी तक सामान्य से 83 एमएम बारिश कम हुई है। आज ही मौसम विभाग में बारिश होने के आसार जताए हैं।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 10:15 AM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 10:15 AM (IST)
Chandigarh Weather: ट्राइसिटी में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत
चंडीगढ़ में बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में बीती देर रात हुई बारिश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। रविवार देर रात 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और बारिश होने की वजह से आज मौसम सुहावना बना हुआ है। देर रात मौसम में करवट ली और करीब 12 बजे बारिश शुरू हुई करीब 45 मिनट हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। ऐसे में गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों के लिए इस हफ्ते की शुरुआत राहत भरी हुई है। बारिश की वजह से अब यह हफ्ता लोगों के लिए राहतभरा रहेगा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के मुताबिक दो मई में अभी तक सामान्य से 83 एमएम बारिश कम हुई है। आज ही मौसम विभाग में बारिश होने के आसार जताए हैं। इस दौरान तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और आसमान में बादल छाए हुए थे।

विभाग के अनुसार शनिवार रात को नार्थ पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है जिसकी वजह से चंडीगढ़ के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इस दौरान चलने वाली हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे की होगी। रविवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

27 मई तक रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर शहर में 27 मई तक रहेगा। इस दौरान शहर के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज नहीं होगी। शहर का तापमान 40 डिग्री से कम ही रहेगा। सुबह और रात के समय मौसम में थोड़ी ठंडक रहने की उम्मीद है। लेकिन दोपहर के समय तेज धूप से लोग बेहाल रहेंगे।

यह रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

  • सोमवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।
  • मंगलवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।

  • बुधवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है।

  • वीरवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.