Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में खिली तेज धूप, तापमान 28 डिग्री के पार, ऐसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम
चंडीगढ़ में मौसम अपने तीखे तेवर दिखा रहा है। दिन में चटख धूप खिलने से गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं मौसम विभाग ने भी अभी मौसम साफ रहने के संकेत दिए हैं। सुबह ग्यारह बजे ही शहर का तापमान 28 डिग्री पहुंच चुका है।
चंडीगढ़, जेएनएन। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में मौसम गर्म होने लगा है। शहर में बीते दो तीन दिन से तेज धूप खिल रही है। वहीं, वीरवार को भी मौसम साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी। धूप खिलने से तापमान में भी बढोतरी होगी।
सुबह के समय से ही शहर में तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार अन्य दिनों को मुकाबले ज्यादा गर्म रहने वाला है। दिन के समय में गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं मिलेगी। सुबह 11 बजे तक चंडीगढ़ का तापमान 27 डिग्री पहुंच चुका है। अलसुबह आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे, लेकिन दिन चढ़ते बादल छंट गए और तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सप्ताह में एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। अगले सप्ताह तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के आसार बन रहे हैं। ऐसे में आसमान में बादल छा सकते हैं। वीरवार सुबह मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के हल्का पड़ने के कारण बारिश नहीं हुई है। सुबह-शाम ठंडी हवाएं लोगों को गर्मी से राहत दिलाएंगी। 22 मार्च को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना जताई गई है। जिसकी वजह से 22 मार्च सोमवार शाम से बुधवार तक बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: चाय पर मिले नवजोत सिद्धू व पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर, पंजाब कैबिनेट में री-एंट्री पर सस्पेंस
यह भी पढ़ें: सिद्धू की पत्नी बोलीं- पद के पीछे नहीं भागते नवजोत, एक साल के लिए मंत्री बन कर क्या करेंगे
यह भी पढ़ें: अंधविश्वास की हदें पार : पंजाब में 13 साल के बच्चे से कराई मांगलिक युवती की शादी, सुहागरात के बाद मौत का मातम
यह भी पढ़ें: हरियाणा में अब कार व मकान वाले भी माने जाएंगे गरीब, सीएम ने बताया क्या है गरीबी का नया 'मापदंड'
चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें