Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष के लिए 17 जनवरी को चुनाव, चरणजीव सिंह भरेंगे नामांकन

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 03 Jan 2021 09:56 AM (IST)

    नामांकन भरने के लिए चार और पांच जनवरी की तारीख तय की गई है।छह जनवरी को नामांकन वापस लेने की तारीख तय की गई है।इस समय व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल वोहर ...और पढ़ें

    Hero Image
    व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 जनवरी को होंगे। (जागरण)

    चंडीगढ़, जेएनएन। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 जनवरी को होंगे।शनिवार को व्यापार मंडल के जनरल हाउस की मीटिंग मनीमाजरा में हुई।जहां पर चुनाव की तारीख घोषित की गई।इसके साथ ही चरणजीव सिंह ने चुनाव के लिए नामांकन पत्र भी खरीद लिया है जाे कि चार जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे।चुनाव पूरी तरह से चेयरमैन सतपाल गुप्ता की अध्यक्षता में होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नामांकन भरने के लिए चार और पांच जनवरी की तारीख तय की गई है।छह जनवरी को नामांकन वापस लेने की तारीख तय की गई है।इस समय व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल वोहरा है।वोहरा गुट चाहता है कि चरणजीव सिंह को सर्वसम्मति से ही अध्यक्ष चुन लिया जाए।मालूम हो कि व्यापार मंडल शहर के व्यापारियों का सबसे बड़ा सगठन है।चुनाव की तारीख घोषित होते ही व्यापारियों की राजनीति गरमा गई है।मालूम हो कि अध्यक्ष बनने के बाद नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन होगा।  

     

    वर्तमान अध्यक्ष अनिल वोहरा का कार्यकाल पिछले साल मार्च माह में ही पूरा हो गया था लेकिन कोरोना के कारण चुनाव नहीं हो सका।नए अध्यक्ष का कार्यकाल भी दो साल का होगा।अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के कारण ही व्यापार मंडल के चेयरमैन चरणजीव सिंह ने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है।इसके साथ ही व्यापार मंडल के वर्तमान अध्यक्ष अनिल वोहरा ने ग्रेन मार्केट से सतपाल गुप्ता को चेयरमैन नियुक्त किया है।सतपाल गुप्ता ही सेक्टर-30 के अग्रवाल भवन में 17 जनवरी को चुनाव करवाएंगे।

    चरणजीव सिंह इस समय नगर निगम के मनोनीत पार्षद भी है।चरणजीव सिंह इससे पहले भी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं।मालूम हो कि व्यापार मंडल के 375 सदस्य है जो कि मतदान करेंगे। व्यापार मंडल के वर्तमान अध्यक्ष अनिल वोहरा का कहना है कि उनके ग्रुप से चरणजीव सिंह चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।जनरल हाउस की मीटिंग में यह तय हुआ है कि 17 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।

     

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें