Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandigarh to Hisar Flight: चंडीगढ़ से हिसार की सीधी उड़ान शुरू, पहले ही दिन फुल रही वापसी की फ्लाइट

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 10:52 PM (IST)

    चंडीगढ़ और हिसार के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई है। एलायंस एयर की पहली फ्लाइट चंडीगढ़ से दोपहर 320 बजे 27 यात्रियों के साथ रवाना हुई और 430 बजे हिसार पहुंची। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस उड़ान में शामिल थे। यह सेवा हफ्ते में दो दिन चलेगी जिससे यात्रियों को 4 से 6 घंटे की बचत होगी।

    Hero Image
    चंडीगढ़ से हिसार के शुरू हुई फ्लाइट (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ और हिसार के बीच हवाई सफर अब हकीकत बन गया है। सोमवार को शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हिसार के लिए सीधी उड़ान सेवा की औपचारिक शुरुआत हुई। एलायंस एयर की यह पहली फ्लाइट दोपहर 3:20 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई, जिसमें 27 यात्री सवार थे। यह फ्लाइट हिसार में 4:30 बजे लैंड हुई। वहीं वापसी में हिसार से 5:55 बजे उड़ान भरकर फ्लाइट ने 6:55 बजे चंडीगढ़ वापसी की, जिसमें सभी 47 सीटें फुल रहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सेवा की खास बात यह रही कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद इस ऐतिहासिक उड़ान में शामिल रहे। उनके साथ कई राज्य मंत्री और अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाला कदम बताया।

    यात्रियों को अब 4 से 6 घंटे की बचत

    यह सेवा हफ्ते में दो दिन संचालित की जाएगी। फ्लाइट में एटीआर-42 विमान का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें कुल 47 सीटें होती हैं। चंडीगढ़ से हिसार का हवाई किराया 1,947 रुपये, जबकि हिसार से चंडीगढ़ का किराया 1,765 रुपये तय किया गया है। उड़ान का समय करीब 1 घंटा है, जिससे यात्रियों को बस या ट्रेन की तुलना में 4 से 6 घंटे की बचत होगी।

    चरणबद्ध योजना के तहत शुरू हुई सेवा

    हिसार से उड़ानों का विस्तार हरियाणा सरकार और एलायंस एयर के बीच हुए समझौते का हिस्सा है। इससे पहले एलायंस एयर हिसार से अयोध्या के लिए सेवा शुरू कर चुकी है और अब चंडीगढ़ इस सूची में शामिल हो गया है। सरकार की योजना है कि हिसार को अन्य बड़े शहरों से भी जल्द जोड़ा जाए।

    इस नई उड़ान सेवा से न केवल दोनों शहरों के बीच आवाजाही आसान होगी, बल्कि कारोबार, शिक्षा और पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। शुरुआती प्रतिक्रिया को देखते हुए इस रूट पर भविष्य में नियमित ओर अतिरिक्त फ्लाइट भी चल सकती है।