Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाथ गंवा चुके लोगों का सहारा बनेगा चंडीगढ़ रोटरी क्लब सेंट्रल, बिना कोई पैसा लिए लगाए जाएंगे कृत्रिम हाथ, करवाएं रजिस्ट्रेशन

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Sat, 04 Sep 2021 04:47 PM (IST)

    दिव्यांग लोगों की मदद के लिए चंडीगढ़ रोटरी क्लब सेंट्रल ने पहल की है। ऐसे लोग जिनके हाथ नहीं है उन्हें क्लब बिना किसी खर्च के निशुल्क कृत्रिम अंग (हाथ ...और पढ़ें

    Hero Image
    14 नवंबर को लगाए जाने वाले कैंप के बारे में जानकारी देते क्लब के सदस्य।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दिव्यांग लोगों की मदद के लिए चंडीगढ़ रोटरी क्लब सेंट्रल ने पहल की है। ऐसे लोग जिनके हाथ नहीं है उन्हें क्लब बिना किसी खर्च के निशुल्क कृत्रिम अंग (हाथ) लगाएगा। रोटरी क्लब सेंट्रल की तरफ से 14 नवंबर को मोहाली के घड़ूआं स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में निशुल्क कृत्रिम अंग लगाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस कैंप में 10 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। कृत्रिम हाथ लगने के बाद व्यक्ति आम दिनचर्या का 80 फीसद काम उसी हाथ से कर सकेगा। यह जानकारी शनिवार को चंडीगढ़ रोटरी क्लब सेंट्रल के वाइस प्रेसिडेंट आशीष मिढा ने दी। आशीष ने बताया कि इस प्रकार का कैंप उत्तर भारत में पहली बार लगाया जा रहा है। कैंप में देश का कोई भी व्यक्ति आकर इस सुविधा का लाभ ले सकता है। कैंप में आने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के समय एक कटे हुए हाथ की फोटो भेजनी होगी, ताकि उसके अनुसार कृत्रिम हाथ को बनवाया जा सकें।  

    मेडिकल टीम लगाएगी हाथ

    कृत्रिम हाथ लगने के बाद व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए कैंप में स्पेशल मेडिकल टीम मौजूद रहेगी जो कि हाथ लगाने से लेकर बाद में बरते जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराएगी। रोटरी क्लब सेंट्रल के पूर्व प्रेसिडेंट राजिंदर सिंह चीमा ने बताया कि हमारा उद्देश्य इंसान को एक नॉर्मल जीवन देना है। इसके लिए हम बिना डॉक्टर की सलाह के काेई भी सामान इंसान को नहीं देंगे। हाथ लगवाने वाले व्यक्ति को खुद कैंप में आना होगा। जहां पर डॉक्टर्स की टीम चेक करके उसकी जरूरत के अनुसार हाथ देगी।

    चार सौ ग्राम से भी कम रहेगा भार

    कृत्रिम हाथ की मजबूती पर बोलते हुए क्लब के सदस्य एनएस औलख ने कहा कि इस हाथ का कुल भार चार सौ ग्राम और उससे कम रहेगा। कृत्रिम हाथ लगने के बाद इंसान खुद रोटी खाने से लेकर ड्राइविंग और कम्प्यूटर का टी-बोर्ड चला सकेगा। कृत्रिम हाथ लगने के बाद ज्यादा भारी चीज़ उठाने से मनाही रहेगी क्योंकि इसकी बनावट और बाजू के साथ अटेचमेंट इस प्रकार की रहेगी कि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    इन नंबरों पर रजिस्ट्रेशन के लिए करें कॉल

    जो भी व्यक्ति कृत्रिम हाथ पाना चाहता हैं वह हमारे नंबरों पर सुबह दस बजे से शाम छह बजे के बीच कॉल करके रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। नंबर पर रजिस्ट्रेशन के समय इंसान को खुद का पता और खुद की निजी जानकारी, जैसे कि हाथ लगवाने वाला पुरुष है या महिला, उम्र, परिवार में कौन-कौन सदस्य हैं। हाथ कब और कैसे कटा। डॉक्टर का कटे हुए हाथ के लिए क्या कहना है। यह सभी जानकारी रजिस्ट्रेशन के दौरान ही देनी होगी।

    रजिस्ट्रेशन के लिए जारी किए गए ये नंबर

    9876570601

    9875970602

    9875970603

    9875970604

    9875970605