विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ में पेड़ काटने वाले पर एफआइआर, आरोपित को ढूंढ रही पुलिस, कटे पेड़ की तलाश में घर पहुंची टीम

By Ankesh ThakurEdited By:
Published: Thu, 06 Jan 2022 01:29 PM (IST)

शहर की हरियाली को नुकसान पहुंचाने वाले को चंडीगढ़ पुलिस ढूंढ रही है। आरोपित ने कटर से हरा पेड़ काट ...और पढ़ें

धनास की मैसर्ज गोयल एंटरप्राइजेस के मालिक अनिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
धनास की मैसर्ज गोयल एंटरप्राइजेस के मालिक अनिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ अपनी हरियाली (पेड़-पौधों) के लिए जाना जाता है। शहर में पेड़ों की गिनती भी प्रशासन ने करवा रखी है। ऐसे में अगर कोई बिना इजाजत पेड़ों को नुकसान या उन्हें काटता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाती है। ऐसा ही मामला शहर में सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने बिना इजाजत पेड़ काट दिया। आरोपित ने कटर मशीन से पेड़ को धराशायी कर दिया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपित अभी फरार है और पुलिस ने उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। 

धनास की मैसर्ज गोयल एंटरप्राइजेस के मालिक अनिल कुमार (ठेकेदार) ने सेक्टर-54 के आरक्षित क्षेत्र में बिना इजाजत के एक पेड़ तो जड़ से काट दिया। इसके साथ दो पेड़ों की उसने छंटाई भी ज्यादा कर दी। इस बारे में पता चलने पर सेक्टर-23 स्थित हॉर्टिकल्चर डिवीजन नंबर-1 के हरजीत सिंह ने पुलिस को उसके खिलाफ शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पलसौरा पुलिस चौकी में मामले की जांच करने के बाद अवैध तरीके से हरा पेड़ काटने और छंटाई ज्यादा करने के आरोप में अनिल कुमार के खिलाफ धारा 379 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने अनिल के घर से बरामद किया कटा पेड़

जानकारी के अनुसार धनास के मैसर्ज गोयल एंटरप्राइजेज के मालिक अनिल कुमार को हॉर्टिकल्चर विभाग से पेड़ों की छंटाई का काम मिला है। उसे विभाग ने ठेके पर पेड़ों की छंटाई करने का काम दिया है और हॉर्टिकल्चर ने पेड़ों की छंटाई की कुछ हद तक सीमा भी बांध रखी है, लेकिन अनिल कुमार ने सेक्टर-54 के आरक्षित क्षेत्र में विभाग को बिना सूचना दिए वहां पर एक पेड़ तो जड़ से काट दिया, जबकि दो पेड़ों की उसने छंटाई ज्यादा कर दी। इस बारे में विभाग के हरजीत सिंह को भनक लग गई। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची जहां उन्हें पेड़ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस की एक टीम आरोपित अनिल के धनास स्थित घर पहुंची, जहां उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली और काटा गया पेड़ भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपित अभी फरार है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।