Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैडम शादी की सालगिरह है, जल्दी जाना है...आन ड्यूटी चंडीगढ़ पुलिस में तैनात होमगार्ड वालंटियर की मौत

    By Kuldeep Kumar ShuklaEdited By: Deepika
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 09:34 AM (IST)

    चंडीगढ़ शहर में एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब होमगार्ड वालंटियर की आन ड्यूटी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी की सालगिरह के चलते उसने दिन में आने का अनुरोध किया था।

    Hero Image
    चंडीगढ़ पुलिस में तैनात होमगार्ड वालंटियर की मौत। (सांकेतिक)

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मैडम आज मेरी शादी की सालगिरह है। दिन में ड्यूटी टाइमिंग बदल दीजिए..ताकि घर जल्दी चला जाऊं। इसकी अनुमति मिलने के बाद दिन में ड्यूटी करने आए होमगार्ड वालंटियर की आन ड्यूटी ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट

    चंडीगढ़ पुलिस विभाग में तकरीबन 20 साल से तैनात एक होमगार्ड जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में आन ड्यूटी मौत हुई है। पीजीआइ में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वालंटियर की मौत की वजह स्पष्ट होगी। मृतक वालंटियर की पहचान 55 वर्षीय संजीव के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, संजीव होमगार्ड वालंटियर चंडीगढ़ पुलिस विभाग में तैनात थे। उनकी ड्यूटी पिछले 12 सालों से पीजीआइ में चल रही थी।

    संजीव को अचानक सांस लेने में हुई दिक्कत

    वह रोजाना नाइट ड्यूटी की जिम्मेदारी संभालते थे। बीती शनिवार को शादी की सालगिरह की पीजीआइ चौकी इंचार्ज को जानकारी देकर दिन में आने का आग्रह किया था। उसे और परिवार को क्या मालूम था कि वह ड्यूटी से वापस ही नहीं आ पाएगा। आन ड्यूटी होमगार्ड जवान संजीव को अचानक सांस लेने में दिक्कत आने के बाद पीजीआइ में भर्ती करवाया गया था। यहां पर डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

    शनिवार सुबह ड्यूटी पर आने के बाद संजीव पीजीआइ के आडिटोरियम में जा रहे थे। अचानक रास्ते में उन्हे सांस लेने में परेशानी महसूस हुई तो पुलिस जवान अजय को काल कर सूचना दी। इसके बाद जवान गुरप्रीत की मदद से उन्हें पीजीआइ में भर्ती करा कर स्वजनों को सूचना दी गई थी। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है

    यह भी पढ़ेंः- Chandigarh Crime: शराब खरीदने आए 3 युवकों ने ठेके के कारिंदे को मारी गोली, वारदात के बाद फरार

    यह भी पढ़ेंः- पंजाब में धान की खरीद 140 लाख मीट्रिक टन से पार, एक ही दिन में सीधे किसानों के खातों में 5334.54 करोड़ जारी