Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में नगर निगम से कूड़ा नहीं उठवाने वालों को भी हर माह चुकाने होंगे चार्जेस, कैशलेस ही होगा भुगतान

    By Vikas_KumarEdited By:
    Updated: Tue, 27 Apr 2021 08:58 AM (IST)

    चंडीगढ़ में गारबेज कलेक्शन नगर निगम की गाड़ियों में हो रही हैं। कलेक्शन चार्जेस नगर निगम की ओर से वसूल किए जा रहे हैं। पिछले चार माह से चार्जेस नहीं ल ...और पढ़ें

    Hero Image
    चंडीगढ़ में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन नगर निगम की गाड़ियों में हो रही हैं।

    चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। इस समय शहर में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन नगर निगम की गाड़ियों में हो रही हैं। जिसमें गारबेज कलेक्टर तैनात हैं। लेकिन कलेक्शन चार्जेस नगर निगम की ओर से वसूल किए जा रहे हैं। पिछले चार माह से चार्जेस नहीं लिए गए अब एक साथ चार माह का शुल्क शहरवासियों से चार्ज किया जा रहा है। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले यह कहा जा रहा था कि कलेक्शन चार्जेस पानी के बिल में जुड़कर आएगा लेकिन नगर निगम अभी यह सिस्टम शुरू नहीं कर पा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में नगर निगम की ओर से डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड से भुगतान लिया जा रहा है। नगर निगम का कहना है कि अगर कोई चेक देना चाहे तो वह इससे भी भुगतान कर सकता है लेकिन भुगतान कैशलेस ही करना होगा। अभी दो दिन पहले गारबेज कलेक्टर ने हड़ताल भी कर दी थी क्योंकि नगर निगम की ओर से उन्हें पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा था। नगर निगम की ओर से सूखा और गीला कचरे का सेग्रीगेशन सिस्टम शुरू करने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की है। नगर निगम ने सेग्रीगेशन सिस्टम के लिए 399 गाड़ियां 34 करोड़ में खरीदी है।

    कोई भी ऐसा नहीं छूटेगा जिससे न लिया जाए चार्ज

    निगम ने यह चार्जेस लोगों के घरों के पानी के बिल में शामिल करके भेजने का निर्णय लिया है। जो अपने घर और दुकानों का कचरा गारबेज कलेक्टर को नहीं भी देते हैं। उनसे भी शुल्क लिया जाएगा। ऐसे में बढ़े हुए चार्जेस लागू होने से शहरवासियों पर भी हर माह बोझ बढ़ जाएगा। इस समय पूरे शहर में गारबेज कलेक्शन चार्जेस करने की कोई एक नीति नहीं थी। पूरे शहर के अलग अलग कैटगरी के लिए नगर निगम ने गारबेज कलेक्शन चार्जेस के रेट साल 2018 में ही तय कर लिए थे।

    डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन के यह रेट किए जा रहे हैं चार्ज

    कैटगरी     शुल्क        (रुपये में)

    रिहायशी एरिया

    50 गज तक      50

    100 गज तक   100

    250 गज तक   200

    250 गज से ऊपर एक कनाल तक 250   

    एक कनाल से ऊपर के घर तक 300

    स्ट्रीट वेंडर     100

    दुकाने, इटिंग ज्वाइंटस    500

    गेस्ट हाउस,धर्मशाला और भवन    2000

    हास्टल            2000

    50 लोगों का रेस्तरां    2000

    50 लोगों के ऊपर का रेस्तरां    3000

    होटल (बिना स्टार वाले)    2000

    तीन सितारा होटल          3000

    कम्युनिटी सेंटर में प्रति शादी  1000

    तीन सितारा से ऊपर के होटल    5000

    सरकारी कार्यालय, बैंक, शिक्षा संस्थान    2000

    क्लीनिक, डिस्पेंसरी, लैब (50 बेड    तक)    2000

    क्लीनिक, डिस्पेंसरी, लैब (50 बेडसे ऊपर    तक)    4000

    स्माल और काटेज इंडस्ट्री, वर्कशाप    3000

    गोदाम, क्लोड स्टोरेज               5000

    क्लब, सिनेमा, पब, मल्टीप्लेक्स  4000

    नाम व्यवसायिक, धार्मिक, चेरिटेबल संस्थान    2000

    अन्य स्थल नगर निगम कमिश्नर करेंगे तय।