पंजाब बाढ़: कपूरथला विधायक राणा गुरजीत ने की न्यायिक जांच की मांग, आपदा को बताया प्रशासनिक चूक
कपूरथला विधायक राणा गुरजीत सिंह ने पंजाब में बाढ़ के लिए राज्य सरकार की नाकामी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह आपदा प्रशासनिक और मानवीय त्रुटियों का परिणाम है प्राकृतिक नहीं। उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से न्यायिक जांच की मांग की है जिसमें बीबीएमबी की भूमिका की भी जांच हो। उन्होंने सरकार पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह ने बाढ़ से निपटने में पूरी तरह विफल होने के लिए आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की कड़ी आलोचना की है।
राणा ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यापक बाढ़ को प्राकृतिक आपदा नहीं कहा जा सकता, बल्कि यह गंभीर प्रशासनिक व मानवीय भूल का परिणाम है।
बाढ़ संकट की न्यायिक जांच की मांग करते हुए, राणा ने मांग की कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय आपदा के कारणों की गहन जांच के लिए एक वर्तमान न्यायाधीश की नियुक्ति करे।
विधायक ने कहा कि पंजाब जिस तबाही से जूझ रहा है, वह केवल प्रकृति के कारण नहीं है, बल्कि राज्य सरकार की पूरी तरह से तैयारियों की कमी और कुप्रबंधन के कारण है। उन्होंने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) को भी जवाबदेह ठहराया और कहा कि इस आपदा के लिए वह भी ज़िम्मेदार है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।