Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandigarh News: कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की राह निकालने वाले मुख्य सचिव वीके जंजुआ हुए सेवानिवृत्त

    मुख्य सचिव वीके जंजुआ शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। जंजूआ 2006 के बाद आए 9 मुख्य सचिवों में से पहले ऐसे ब्यूरोक्रेट रहे जोकि इस पद से सेवामुक्त हुए। इससे पहले 2006 में जय सिंह गिल मुख्य सचिव के पद से सेवामुक्त हुए थे। इसके बाद जो भी मुख्य सचिव बने या तो वह स्वेच्छा से सेवानिवृत्त हुए या उन्हें पद से हटा दिया गया।

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Sat, 01 Jul 2023 12:27 AM (IST)
    Hero Image
    कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की राह निकालने वाले मुख्य सचिव वीके जंजुआ हुए सेवानिवृत्त

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो: कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की राह बनाने वाले मुख्य सचिव वीके जंजुआ शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। जंजूआ 2006 के बाद आए 9 मुख्य सचिवों में से पहले ऐसे ब्यूरोक्रेट रहे जोकि इस पद से सेवामुक्त हुए। इससे पहले 2006 में जय सिंह गिल मुख्य सचिव के पद से सेवामुक्त हुए थे। इसके बाद जो भी मुख्य सचिव बने या तो वह स्वेच्छा से सेवानिवृत्त हुए या उन्हें पद से हटा दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ को उनकी सेवा- निवृत्त के मौके पर विदाई पार्टी दी। इस मौके बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारी उपस्थित थे। जंजूआ ने अलग-अलग पदों पर रहते हुए 34 वर्षों तक राज्य की सेवा की।

    कच्चे अध्यापकों को रेगुलर करने का फैसला चुनौतीपूर्ण

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा ‘कच्चे अध्यापकों को रेगुलर करने का फैसला अमल में लाना बहुत चुनौतीपूर्ण था परंतु जंजुआ ने सरकार के हर फैसले को लागू करने में उत्साह के साथ अपना योगदान दिया और सरकार अपने लोक कल्याण स्कीमों का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने में कामयाब रही है।’

    अनुभव का लाभ उठाएगी सरकार

    वहीं, मुख्यमंत्री ने इस बात के भी संकेत दे दिए की भले ही जंजुआ मुख्य सचिव के पद से सेवामुक्त हुए हैं, लेकिन सरकार उनके अनुभव का लाभ आगे भी उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत रहने पर किसी भी अधिकारी का तजुर्बा बहुत महत्वपूर्ण होता है। जिसका लोक हित में लाभ उठाया जा सकता है।

    उन्होंने उम्मीद व्यक्त की जंजुआ आने वाले समय में राज्य के हित में अपना योगदान देते रहेंगे। बता दें कि जंजूआ को पंजाब पब्ल्कि सर्विस कमीशन का चेयरमैन लगाने की चर्चा चल रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नये मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि वर्मा सरकार के लोक समर्थ की प्रयासों और प्रोग्रामों को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी समर्पित भावना के साथ निभायेंगे।

    मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

    इस मौके पर सेवा- मुक्त हो रहे मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी तरफ से प्रकट किए भरोसे के कारण ही वह एक साल मुख्य सचिव के ओहदे की जिम्मेदारी निभाते हुए सरकार की नीतियां सही मायनों में लागू करने में सफल हुए हैं।

    इस मौके मुख्यमंत्री के अधिक मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद जो पंजाब आई. ए. एस. आफिसर्ज एसोसिएशन के प्रधान हैं, ने समूह आईएएस अधिकारियें की तरफ से मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और सेवा- मुक्त हो रहे मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।