Chandigarh Nagar Nigam House Meeting: संपन्न हुई चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस बैठक, पास हुए 11 प्रस्ताव
Chandigarh Nagar Nigam House Meeting: AAP ने गोवा टूर पर गए पार्षदों के खिलाफ गलत भाषा व शब्दों का प्रयोग किया था, लेकिन जब सदन में उनसे माफी की मांग की गई तो उन्होंने इस पर हंगामा कर दिया। इस पर चंडीगढ़ के मेयर ने आम आदमी पार्टी के 9 पार्षदों को निलंबित कर दिया था

चंडीगढ़ नगर निगम की जनरल हाउस की बैठक आज हो रही है। शहर के कई मुद्दों को लेकर इसमें चर्चा होगी। बैठक में हंगामे के पूरे आसार है। 25 जुलाई को जनरल हाउस की बैठक में कुछ मुद्दे पास हुए थे, जिस पर आज आम आदमी पार्टी विरोध करने वाली है। विरोध के पीछे का कारण है आम आदमी पार्टी के 9 पार्षदों का निलंबन। बैठक में पार्षदों के निलंबन के बाद पार्टी ने हाउस की बैठक का बहिष्कार कर दिया था।
चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में जोरदार हंगामा भी हुआ। कई स्थानीय मुद्दों को लेकर चर्चा भी हुई है। पूरे 11 प्रस्ताव पास हो गए हैं। वहीं शहर में 52 लाख रुपए से 5 सार्वजनिक शौचालय बनाने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया है। बता दें कि चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर के मुद्दे पर शहर के कमिश्नर और मेयर आपस में भिड़ गए थे। इसी मामले में नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर और हेल्थ सुपरवाइजर रिश्वत लेते पकड़े गए थे।
चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में 52 लाख रुपए से बनेंगे 5 सार्वजनिक शौचालय। डंपिंग ग्राउंड को ठीक रखने के लिए दो चेन डोजर किराए पर लिए जाएंगे। वहीं 926 डोर टू डोर गार्बेज कलेक्टर का MOU बढ़ाया गया है।
कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने कहा कि सदन कोई प्रस्ताव पास कर भेजता है तो प्रशासन या प्रशासक उसे रोक देता है या पलट देते हैं। गाबी ने कहा फिर इस हाउस का क्या फायदा है। इसे बंद कर देना चाहिए। ताला लगा देना चाहिए।
बता दें कि नगर निगम के दो अफसरों को एक लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि दोनों अफसरों ने सेनेटरी इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद उनको बहाल करने के नाम पर तीन लाख रुपए की मांग की थी। ये सौदा दो लाख रुपए में फिक्स हुआ था, जिसमें पहली किस्त के तौर पर एक लाख रुपए लिए गए थे। इसमें हेल्थ सुपरवाइजर संदीप कुमार और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर चंद्रमोहन को गिरफ्तार किया गया था।
बता दें कि ट्रैप मामले की जांच में पाया गया था कि चंडीगढ़ के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक और उनकी पत्नी के लॉकर से 3,100 ग्राम सोने के साथ कई आभूषण बी मिले थे। लॉकर से मिले सोने की कीमत 1.6 करोड़ रुपये है।
नगर निगम में MOH के दो अधिकारी CBI द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने पर कांग्रेस जवाब मांग रही है। भाजपा पार्षद महेश इंदर सिंह सिद्धू ने भी मामला उठाया है। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर को CBI ने पकड़ा था। इस पर पार्षद कमेटी बनाने की मांग उठाई है, जिस पर जांच के लिए काउंसलर की कमेटी बनाने की बात हुई है। कमिश्नर ने कहा यह कमेटी नहीं बन सकती। इस पर मेयर ने तीखे शब्दों में कहा कि तो पार्किंग स्कैम में कैसे बनी थी। मेयर ने कहा कल ही कमेटी बनेगी। यह जांच करेगी की किस स्तर तक इसमें अधिकारी शामिल है।
