विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ मॉडल जेल के कैदियों की बनाई मिठाइयों की भारी डिमांड, दुकानों पर लंबी लाइनें; अधिकतर जगहों पर स्टॉक खत्म

Published: Sat, 07 Nov 2026 02:15 PM (IST)

चंडीगढ़ मॉडल जेल के कैदियों द्वारा बनाई गई मिठाइयों की दिवाली पर भारी मांग है, जिससे सृजन शॉप पर स्टॉक खत्म हो गया है।

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. चंडीगढ़ मॉडल जेल की मिठाइयों की दिवाली पर भारी मांग

  2. सृजन शॉप पर कैदियों की बनाई मिठाइयों का स्टॉक खत्म

  3. पंजाब राजभवन सहित सरकारी विभागों से मिले बड़े ऑर्डर

बलवान करिवाल, चंडीगढ़। दीपावली का त्योहार हो और घर में मिठाई की मिठास न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। त्योहार पर अपनों के साथ खुशियां बांटने के लिए लोग तरह-तरह की मिठाइयां खरीद रहे हैं।

मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन इस बार शहर के लोगों को मॉडल जेल में बंद कैदियों के हाथों से तैयार होने वाली शुद्ध मिठाई की मिठास से महरूम रहना पड़ रहा है।

मिठाई का स्टॉक खत्म

सेक्टर-22 स्थित सृजन शॉप पर दीवाली से पहले ही मिठाई का स्टॉक खत्म हो गया है। दुकान पर मिठाई खरीदने पहुंच रहे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। दरअसल, जेल में तैयार होने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता, शुद्धता और स्वाद के चलते हर साल त्योहारों पर इनकी काफी मांग रहती है।

इस बार पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ पुलिस और अन्य सरकारी विभागों से बड़े पैमाने पर मिठाई के ऑर्डर मिले हैं। अकेले पंजाब राजभवन की ओर से ही सृजन शाप को 10 क्विंटल मिठाई का ऑर्डर दिया गया था।

दो क्विंटल मिठाई की मांग

इसके अलावा एक अन्य सरकारी विभाग की ओर से पौने दो क्विंटल मिठाई की मांग की गई। कई दूसरे सरकारी विभागों ने भी बड़ी मात्रा में मिठाई के ऑर्डर दिए। इन ऑर्डर की आपूर्ति करने में ही मिठाई का अधिकांश स्टाक खत्म हो गया।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ से पटना और पूर्णिया के लिए आज से चलेंगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें रूट चार्ट और टाइमिंग

यह भी पढ़ें- 'रिटायरमेंट के बाद मिला IPS का हक...', CAT ने हरियाणा के पूर्व पुलिस अधिकारी के पक्ष में सुनाया अहम फैसला

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।