विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेयर हरप्रीत कौर बबला करेंगी ब्रिक्स अर्बन फ्यूचर फोरम 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व, सरकार से मिली मंजूरी

Published: Sat, 13 Sep 2025 01:33 PM (GMT+05:30)

चंडीगढ़ के मेयर हरप्रीत कौर बबला रूस की राजधानी मॉस्को में ब्रिक्स अर्बन फ्यूचर फोरम 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व ...और पढ़ें

चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला का फाइल फोटो
चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला का फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मेयर हरप्रीत कौर बबला रूस की राजधानी मॉस्को में 17-18 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स अर्बन फ्यूचर फोरम 2025 में भारत की ओर से एकमात्र मेयर के रूप में हिस्सा लेंगी। इसके लिए उन्हें गृह मंत्रालय, भारत सरकार से राजनीतिक मंजूरी भी मिल चुकी है।

यह फोरम दुनिया भर के 30 देशों से आए 15,000 से अधिक प्रतिभागियों और 300 से ज्यादा वक्ताओं को एक मंच पर लाएगा। इसमें विदेशी शहरों के प्रमुख, अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक नेता और विशेषज्ञ समुदाय मिलकर मेगासिटीज़ के विकास के लिए तकनीकी समाधान तलाशेंगे। स्मार्ट सिटी कॉन्सेप्ट और क्लाउड टेक्नोलॉजी के उपयोग से शहरी जीवन की गुणवत्ता और व्यावसायिक ढांचे को बेहतर बनाने पर भी विचार होगा।

मेयर बबला को फोरम में कीनोट स्पीकर के तौर पर आमंत्रित किया गया है। वे "टेक्नोलॉजिकल फ्रेमवर्क ऑफ द सिटी – द स्पेस ऑफ द फ्यूचर" विषय पर संबोधन देंगी। इस दौरान वे चंडीगढ़ की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा करेंगी।

अपने संबोधन में वे कई अहम मुद्दों पर बात रखेंगी, जिनमें शामिल हैं, हाइब्रिड इकॉनमी ऑफ द सिटी – आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा। टेक्नोलॉजिकल लीडरशिप – डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर ऑटोनॉमस सेवाओं और रोबोटिक्स के उपयोग तक। एक्सेलेरेटिंग अर्बन डेवलपमेंट – निवेशकों और नागरिकों को आकर्षित करने के लिए शहरों के विकास की गति बढ़ाने की रणनीतियां। न्यू इकॉनमिक ग्रोथ पॉइंट्स – लचीले विकास मॉडल और भविष्य की संभावनाएं।डिजिटल प्लेटफॉर्म्स – पारदर्शी और सुरक्षित शहरी प्रबंधन के नए मॉडल।

इस फोरम में मेयर बबला के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता भी मंच साझा करेंगे, जिनमें मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन, रियो डी जेनेरो के मेयर एडुआर्डो दा कोस्टा पेस, सुज़ोउ (चीन) के मेयर वू किंगवेन और ग्रीस के पूर्व वित्त मंत्री यानिस वरूफाकिस शामिल हैं।

इसके अलावा मेयर बबला रूस के कई शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगी, जिनमें मॉस्को सरकार के मंत्री और बिजनेस काउंसिल फॉर कोऑपरेशन विद इंडिया के चेयरमैन एस. चेरेमिन भी शामिल हैं। इन बैठकों के जरिए दोनों देशों के बीच सहयोग को और मज़बूत करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

यह अंतरराष्ट्रीय भागीदारी न केवल चंडीगढ़ की उपलब्धियों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगी, बल्कि स्मार्ट और सतत शहरी विकास के क्षेत्र में भारत की भूमिका को भी सशक्त बनाएगी।