Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandigarh Mayor Election: नया मोड़ ले रहा चंडीगढ़ मेयर चुनाव, रिटर्निंग ऑफिसर का वीडियो वायरल; ये क्या करते नजर आ रहे अनिल मसीह?

    Chandigarh Mayor Election को लेकर आज इंटरनेट मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में मेयर चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह को मांगपत्रों पर हस्ताक्षर करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अनील मसीह को मांगपत्रो पर साइन करते नजर आ रहे हैं। पंजाब AAP के एक्स अकाउंट पर भी वीडियो शेयर किया गया है। जहां भाजपा पर जमकर आरोप लगाए गए।

    By Nidhi Vinodiya Edited By: Nidhi Vinodiya Updated: Tue, 06 Feb 2024 06:13 PM (IST)
    Hero Image
    नया मोड़ ले रहा चंडीगढ़ मेयर चुनाव, रिटर्निंग ऑफिसर का वीडियो वायरल; ये क्या करते नजर आ रहे अनिल मसीह?

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर विवाद तो जैसे बढ़ता ही जा रहा है। आज इंटरनेट मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में मेयर चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह (Anil Masih) को मांगपत्रों पर हस्ताक्षर करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अनील मसीह को मांगपत्रो पर साइन करते नजर आ रहे हैं। ये घटना वहां के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। देखा जा सकता है कि मसीह इन मांगपत्रो पर टिक कर रहे हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है  

    मसीह का ये वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी के साथ-साथ पंजाब AAP के एक्स अकाउंट पर भी वीडियो शेयर किया गया है। आप ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि भाजपा को इस बात को स्वीकार कर लेना चाहिए, इससे बड़ा प्रमाण अब क्या हो सकता है? देखिए कैसे भाजपा के पीठासीन अधिकारी ने खुलेआम वोट रद्द कर लोकतंत्र के झंडे की धज्जियां उड़ा दीं। यह भाजपा की तानाशाही का जीता जागता सबूत है।

    वीडियो फुटेज को संभाल के रखने के दिए आदेश

    बता दें कि अनिल मसीह का ये वीडियो सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनको फटकार लगाए जाने के बाद सामने आया है। मामले में SC ने बड़ी हैरानी के साथ कहा था कि इस तरह लोकतंत्र की हत्या होने नही दी जा सकती। वहीं SC का ये भी कहना था कि यदि अदालत चुनाव प्रक्रिया से संतुष्ठ नहीं होती है तो दुबारा चुनाव कराए जाएंगे। अतिरिक्त रूप से सुप्रीम कोर्ट ने मांगपत्रो और मतदान कार्रवाई के वीडियो संभाल के रखने के भी आदेश दिए हैं।