Move to Jagran APP

Rain In Chandigarh: चंडीगढ़ में सुबह सात बजे से जारी है बरसात, 4 घंटे में 40 MM से ज्यादा बारिश; ऑरेंज अलर्ट

Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ में सुबह सात बजे से भारी बरसात जारी है। शहर के कई इलाकों में भारी बरसात के बाद जलभराव हो गया है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं जिससे ट्रैफिक धीमा हो गया है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत पंजाब व हरियाणा में बारिश का ऑरेंट अलर्ट जारी किया है। वहीं 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaPublished: Sat, 08 Jul 2023 11:06 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jul 2023 11:06 AM (IST)
चंडीगढ़ में सुबह सात बजे से जारी है बरसात, 4 घंटे में 40 MM से ज्यादा बारिश

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। Heavy Rain in Chandigarh शहर में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। लगभग बीते चार घंटे से ट्राईसिटी में झमाझम बरसात का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह सात से 10.30 बजे तक शहर में 40 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। बारिश का यह दौर दिनभर जारी रहने का अनुमान जताया है।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत पंजाब व हरियाणा में बारिश का ऑरेंट अलर्ट जारी किया है। शहर में हो रही बारिश से सड़कें जलमग्न हैं। सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है। हालांकि, शनिवार को छुट्टी होने की वजह से ट्रैफिक कम है, लेकिन सड़कों पर पानी की वजह से यातायात धीमा हो गया है।

कहां-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने दोपहर तक चंडीगढ़, तरनतारन, फिरोजपुर, लुधियाना, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और हरियाणा के अंबाला, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, युमनानगर जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

अगले दो दिन रविवार और सोमवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के चलते अधिकांश शहरों के तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे या इसके आसपास रहने की संभावना है।

इससे पहले, शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और रात का तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को शहर में दिनभर बादल छाए रहे। वहीं कुछ जगह हल्की बारिश भी हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.