चंडीगढ़ को मिली आइपीएस अफसर श्रुति अरोड़ा, हरियाणा चीफ सेक्रेटरी केशनी आनंद अरोड़ा की हैं बेटी
श्रुति 2018 बैच की अधिकारी है। अभी अपने करियर की शुरुआत कर रही है। ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस में उन्हें अच्छी पोस्टिंग मिल सकती है।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ प्रशासन को आइपीएस श्रुति अरोड़ा के रूप में नई अफसर मिल गई है। श्रुति ट्रेनिंग के बाद से प्रोबेशन पीरियड पर है। वह 2018 बैच की अधिकारी है। बता दें कि श्रुति हरियाणा की चीफ सेक्रेटरी केशनी आनंद अरोड़ा की बेटी है।
आइपीएस मनीष चौधरी भी इसी परिवार से संबंध रखते थे। श्रुति अभी अपने करियर की शुरुआत कर रही है। ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस में उन्हें अच्छी पोस्टिंग मिल सकती है। श्रुति सहित कई अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग ऑर्डर मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने किए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।