विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ निगम चुनाव: कांग्रेस के 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, लक्की गुट का दबदबा; बंसल के करीबी दरकिनार

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:12 AM (IST)

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 23 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में एचएस लक्की गुट का दबदबा रहा, जबकि पवन बंसल के करीबियों को दरकिनार किया गया।

23 दिसंबर को चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए होगा मतदान।

23 दिसंबर को चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए होगा मतदान।

HighLights

  1. कई सीनियर नेताओं के टिकट कटे।

  2. नए चेहरों पर जताया भरोसा।

  3. पांच वार्डों की सूची का इंतजार।

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। 23 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के बाद शनिवार को कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की की ओर से जारी 30 उम्मीदवारों की सूची में पार्टी ने इस बार कई कई नए चेहरों पर भरोसा जताया है, जबकि तीन मौजूदा पार्षदों समेत कई वरिष्ठ नेताओं के टिकट काट दिए गए हैं।

टिकट वितरण में पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई भी साफ नजर आ रही है। सूची से यह स्पष्ट है कि प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की अपने करीबी नेताओं को टिकट दिलाने में कामयाब रहे हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के खेमे को अपेक्षित तरजीह नहीं मिली।

कांग्रेस ने महिला उम्मीदवारों को भी अच्छी संख्या में मौका दिया गया है। कई बड़े नेताओं की पत्नियों को चुनावी मैदान में उतारकर पार्टी ने परिवार के सदस्यों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने का रास्ता चुना है। वहीं, लंबे समय से पार्टी में सक्रिय रहे कई वरिष्ठ नेताओं को टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थकों में नाराजगी की संभावना है। 

लक्की की पसंद को मिली प्राथमिकता 

उम्मीदवारों के चयन में एचएस लक्की की भूमिका अहम रही है। सांसद मनीष तिवारी और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ टिकट चयन को लेकर मंथन हुआ था, लेकिन अंतिम सूची में लक्की की पसंद और उनके राजनीतिक समीकरणों को प्राथमिकता मिलती दिखाई दे रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को चुनाव समिति में शामिल नहीं किया गया था। उन्होंने भी उम्मीदवारों के चयन को लेकर उनसे सलाह नहीं लिए जाने की बात कही थी। ऐसे में सूची में उनके समर्थक नेताओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलने को पार्टी के भीतर बदले राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

12 महिला उम्मीदवारों को मौका

कांग्रेस ने जारी 30 नामों में 12 महिला उम्मीदवारों को जगह दी है। इनमें वार्ड नंबर दो से अमनदीप कौर निज्जर, वार्ड चार से संगीता कागड़ा, वार्ड आठ से जन्नत जहां नैना, वार्ड 11 से कमल बराड़, वार्ड 13 से नंदिता हुड्डा, वार्ड 16 से उषा, वार्ड 17 से मोनिका नागपाल, वार्ड 21 से राजनदीप कौर, वार्ड 23 से प्रेम लता और वार्ड 30 से रश्मि प्रिंटा सहित अन्य नाम शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए BJP के 23 प्रत्याशी घोषित, पहली सूची जारी होते ही पार्टी में बगावत का डर

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ निगम चुनाव में भाजपा में बगावत, उम्मीदवारों की घोषणा होते ही पूर्वांचल के बड़े चेहरे अनिल दुबे का इस्तीफा

पांच वार्डों के उम्मीदवारों का इंतजार

कांग्रेस की ओर से जारी सूची में कुल 30 उम्मीदवारों के नाम हैं। वार्ड नंबर तीन, 20, 25, 29 और 32 के उम्मीदवारों की घोषणा अभी नहीं हुई है। इन पांच वार्डों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर पार्टी में अभी मंथन जारी रहने की संभावना है। नगर निगम के 35 वार्डों में 23 दिसंबर को मतदान होना है। ऐसे में बाकी उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द होने की उम्मीद है।

वार्डवार प्रत्याशियों की सूची

क्रम संख्या वार्ड नंबर उम्मीदवार का नाम
1 1 मलकीत सिंह
2 2 अमनदीप कौर निज्जर
3 4 संगीता कागड़ा
4 5 प्रदीप शर्मा
5 6 सुरजीत सिंह ढिल्लों
6 7 मुकेश राय
7 8 जन्नत जहां नैना
8 9 सुमेरी लाल पारचा
9 10 रंजीत सिंह
10 11 कमल बराड़
11 12 सचिन गलाव
12 13 नंदिता हुड्डा
13 14 कुलदीप कूकी
14 15 लव कुमार
15 16 उषा
16 17 मोनिका नागपाल
17 18 तरुणा मेहता
18 19 सोनिया गुरचरण सिंह
19 21 राजनदीप कौर
20 22 मुकेश गोयल
21 23 प्रेम लता
22 24 चरणजीत विर्क
23 26 कमलेश बनारसी दास
24 27 दलविंदर सैनी
25 28 राजिंदर हिंदुस्तानी
26 30 रश्मि प्रिंटा
27 31 राम चंदर यादव
28 33 विजय राणा
29 34 गुरप्रीत गाबी
30 35 जेजे सिंह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।