विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए BJP के 23 प्रत्याशी घोषित, पहली सूची जारी होते ही पार्टी में बगावत का डर

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:15 PM (IST)

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने 23 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। टिकट वितरण के बाद पार्टी में असंतोष और बगावत की आशंका बढ़ गई है, जिसे संभालना नेतृत्व के लिए चुनौती होगी।

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 23 दिसंबर को मतदान।

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 23 दिसंबर को मतदान।

HighLights

  1. भाजपा ने चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

  2. टिकट वितरण के बाद पार्टी में असंतोष और बगावत का डर।

  3. कुल 35 वार्डों में से 12 के उम्मीदवारों की घोषणा अभी शेष।

बलवान करिवाल, चंडीगढ़। 23 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 35 वार्डों में से 23 वार्डों के उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है।

सूची जारी होते ही टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कई नेताओं को निराशा हाथ लगी। टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं ने बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही भाजपा के सामने अब डैमेज कंट्रोल की चुनौती खड़ी हो गई है।

पार्टी ने पहली सूची में 23 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जबकि 12 वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा अभी बाकी है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी भी अब तक 17 वार्डों में अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। ऐसे में दोनों प्रमुख दलों के बीच चुनावी मुकाबले की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है।

टिकट नहीं मिलने वालों को मनाना होगी चुनौती

भाजपा के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं को मनाने की होगी। नगर निगम चुनाव में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम मानी जाती है। ऐसे में टिकट कटने से नाराज नेता यदि निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं या पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करते हैं तो इसका असर चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है।

अब देखना यह होगा कि भाजपा नेतृत्व बगावत पर उतरे नेताओं को मनाने के लिए क्या रणनीति अपनाता है। पार्टी के सामने एक तरफ घोषित उम्मीदवारों के पक्ष में संगठन को एकजुट करने की चुनौती है तो दूसरी तरफ शेष 12 वार्डों में टिकट वितरण के दौरान नए असंतोष को रोकना भी जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, आठ वार्डों में प्रत्याशियों के नाम घोषित

भाजपा की पहली सूची में 23 प्रत्याशी

क्रम संख्या वार्ड नंबर भाजपा प्रत्याशी
1 वार्ड 1 गुरविंदर सिंह
2 वार्ड 4 रविंदर लोहट
3 वार्ड 6 जगतार सिंह ढिल्लों
4 वार्ड 7 अरविंद सिंह
5 वार्ड 8 किरण सिंह
6 वार्ड 10 देवेंद्र बबला
7 वार्ड 11 सुमिता कोहली
8 वार्ड 12 सौरभ जोशी
9 वार्ड 13 सुखजीवन कौर
10 वार्ड 16 रोहित घाबरी
11 वार्ड 17 एडवोकेट मीनाक्षी सिंह
12 वार्ड 18 राजेश कुमार गुप्ता (बिट्टू)
13 वार्ड 20 अभय झा
14 वार्ड 21 सुनीता कौर
15 वार्ड 22 दीपक शर्मा
16 वार्ड 24 दीपक महाजन
17 वार्ड 26 रेखा सूद
18 वार्ड 27 गुरबख्श रावत
19 वार्ड 28 अमित मिश्रा
20 वार्ड 29 प्रिया वहरोत्रा
21 वार्ड 33 कंवरजीत सिंह राणा
22 वार्ड 34 भूपेंद्र शर्मा
23 वार्ड 35 राजेंद्र कुमार शर्मा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।