किस्मत के ही नहीं, वैसे भी धनवान हैं चंडीगढ़ के नए डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता, संपत्ति जान आप भी हो जाएंगे हैरान
Chandigarh Municipal Corporation डिप्टी मेयर का चुनाव में भाजपा के अनूप गुप्ता और आम आदमी पार्टी (आप) के रामचंद्र यादव को 14-14 वोट पड़े। इस दिलचस्प म ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election) में एक बार फिर भाजपा (BJP) ने बाजी मारी है। नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) के तीनों पदों (मेयर, सीनियर डिप्टी मेटर और डिप्टी मेयर) पर भाजपा ने ही कब्जा जमाया है। भाजपा की सरबजीत कौर नई मेयर चुनी गई हैं। वहीं भाजपा के दिलीप शर्मा सीनियर डिप्टी मेयर और अनूप गुप्ता डिप्टी मेयर का चुनाव जीते हैं।
इस चुनाव में खास बात यह रही है कि डिप्टी मेयर का चुनाव टाई हो गया था। जिसमें भाजपा के अनूप गुप्ता और आम आदमी पार्टी (आप) के रामचंद्र यादव को 14-14 वोट पड़े। इस दिलचस्प मुकाबले में अब किस्मत का ही खेल बचा था और किस्मत ने भी भाजपा उम्मीदवार अनूप गुप्ता का ही साथ दिया। मुकाबला टाई होने के बाद ड्रा सिस्टम से डिप्टी मेयर चुना गया। इस प्रक्रिया में दोनों उम्मीदवारों के नाम की पर्चियां डाली गई और इनमें से एक पर्ची को नगर निगम कमिश्नर आनिंदिता मित्रा ने उठाया, जिसमें अनूप गुप्ता का नाम निकला और वह डिप्टी मेयर चुने गए। खास बात यह है कि चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार ड्रा से चुनाव हुआ है।

अनूप गुप्ता कारोबारी और उनके पास 45 करोड़ की संपत्ति
डिप्टी मेयर अनुप गुप्ता की किस्मत के ही धनी नहीं वे ऐसे भी काफी धनवान व्यक्ति हैं। अनूप गुप्ता नगर निगम के सबसे अमीर पार्षद हैं। अनूप गुप्ता ने नगर निगम चुनाव लड़ने के लिए जब शपथ पत्र नामांकन पत्र में दाखिल किया था तो उसमें उन्होंने 45 करोड़ की संपत्ति का जिक्र किया था। उनके अलावा ऐसा कोई भी उम्मीदवार चुनाव में नहीं खड़ा था जिसके पास इनती दौलत हो। अनुप गुप्ता के पिता भी पार्षद रह चुके हैं। अनुप गुप्ता शहर के बड़े कारोबारी और समाजसेवी भी हैं। वह अग्रवाल बिरारदी से संबंध रखते हैं और पहली बार ही वह पार्षद बने हैं। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन के वह करीबी हैं। वह वार्ड नंबर-11 से पार्षद बने हैं। भाजपा में अभी से उन्हें भावी मेयर का उम्मीदवार बताया जा रहा है।
दिलीप शर्मा दूसरी बार चुने गए पार्षद, पहली बार बने सीनियर डिप्टी मेयर
नगर निगम के सीनियर डिप्टी चुने गए दिलीप शर्मा दूसरी बार पार्षद बने हैं। वह बापूधाम से पार्षद का चुनाव जीते थे। साल 2016 में पहली बार वह निर्दलीय तौर पर के नगर निगम चुनाव लड़े थे और जीते थे। जबकि उस समय वह भाजपा में थे लेकिन भाजपा ने उनकी टिकट काट दी थी। इसके बाद वह बागी होकर भाजपा के खिलाफ ही चुनाव लड़ थे। उस समय वह इकलौते ऐसे पार्षद थे जो निर्दलीय तौर पर चुनाव जीते थे। दिलीप शर्मा इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के करीबी थे। वह धवन के साथ चंडीगढ़ विकास मंच भी काम कर चुके हैं। जब धवन भाजपा में आए तो दिलीप शर्मा भी भाजपा में आ गए। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में दिलीप शर्मा भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद अब नगर निगम चुनाव में बापूधाम से भाजपा ने टिकट देकर मैदान में उतारा और वह 90 वोट से पार्षद का चुनाव जीते। दिलीप शर्मा पहली बार सीनियर डिप्टी मेयर बने हैं। इस बार वह आम आदमी पार्टी का एक वोट क्रास करवाने में कामयाब रहे हैं, जिससे दिलीप शर्मा का भाजपा में भी कद बढ़ गया है।
बीजेपी के वार्ड-11 पार्षद सबसे अमीर, दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार
सबसे ज्यादा संपत्ति के मामले में सबसे आगे भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर-11 से पार्षद व डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता हैं। उनकी चल-अचल संपत्ति करीब 45 करोड़ रुपये है। करोड़पति उम्मीदवारों की लिस्ट में कांग्रेसी देविंदर बबला की बहन बलविंदर कौर दूसरे नंबर पर हैं जिनकी चल-अचल संपत्ति (पति की संपत्ति मिलाकर) कुल 35.51 करोड़ रुपये है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।