चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी ने कजहेड़ी में खोला नया कार्यालय, कहा- लोगों को यहां मिलेगी हर सहायता
चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी ने गांव कजहेड़ी में अपने नए कार्यालय के शुरुआत की है। सोमवार को आदमी पार्टी चंडीगढ़ अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि में लोगों की हर समस्या का हल हो इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। पार्टी कार्यकर्ता और नेता लोगों को बीच जाकर पार्टी के हर गतिविधियों से उन्हें अवगत करवा रहे हैं। वहीं, लोगों को समस्याओं को सुनने के साथ उनकी परेशानियों का भी निदान करवा रहे हैं।
ऐसे में आदमी पार्टी चंडीगढ़ अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने सोमवार को गांव कजहेड़ी में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रेम गर्ग ने कहा के इस वक्त देश में एक सुदृढ़ विपक्ष की बहुत सख्त जरूरत है और यह काम सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। क्योंकि आम आदमी पार्टी की बुनियाद ईमानदार और स्वस्थ राजनीति के ऊपर आधारित है।
पार्टी उपाध्यक्ष पीपी घई ने सरकारी संस्थानों के निजीकरण की आलोचना की और पार्टी संघटन सचिव विक्रम पुंडीर ने केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि सुधार कानूनों को विरोध में देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि लगभग दो महीने से ज्यादा समय से किसान कृषि कानूनों को रद करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांगों को मानने के बजाय उनपर अत्याचार कर रही है। देश के अन्नदाता पर ऐसा अत्याचार ठीक नहीं है।
कार्यकारिणी सदस्य शकील मोहम्मद ने बताया कि पार्टी ऑफिस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर लोगों की सहुलियत के लिए हर तरह के फार्म जैसे पासपोर्ट, राशन कार्ड, आधार कार्ड या किसी भी तरह की फाइल भरने की हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा किए जा रहे लोगों के हित में कार्यों को भी बताया जाएगा। इस अवसर पर मनोज राय, ममता, कमेश्वर, धीरेंद्र, कर्नल रनदेव और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।