विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'डिग्री व वोट चोरी के मुद्दों से ध्यान भटका रही केंद्र सरकार', AAP नेताओं ने सौरभ भारद्वाज पर कार्रवाई की निंदा की

Published: Tue, 26 Aug 2025 11:51 AM (GMT+05:30)

आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सौरभ भारद्वाज पर हुई कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया। अरोड़ा ने कहा कि सतिंदर जैन को भी बिना किसी सबूत के परेशान किया गया। उन्होंने दावा किया कि सौरभ भारद्वाज के मामले में भी यही होगा।

AAP नेताओं ने सौरभ भारद्वाज पर कार्रवाई की निंदा की। फोटो एक्स
AAP नेताओं ने सौरभ भारद्वाज पर कार्रवाई की निंदा की। फोटो एक्स

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सौरभ भारद्वाज पर की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं पर फर्जी केस दर्ज कर लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंट रही है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतिंदर जैन को भी लंबे समय तक जेल में रखकर परेशान किया गया, जबकि क्लोज़र रिपोर्ट में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि सौरभ भारद्वाज के मामले में भी ऐसा ही नतीजा आने वाला है।

आप नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, “मोदी की डिग्री और वोट चोरी के मुद्दों पर जब सवाल उठते हैं, तो भाजपा विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई कर देती है, ताकि जनता का ध्यान असल सवालों से हटाया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।