Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में राष्ट्रपति दौरे पर 1272 पुलिस जवान तैनात, फिर भी हुई स्नैचिंग, महिला से चेन छीन भागे बदमाश

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Thu, 18 Nov 2021 09:56 AM (IST)

    सेक्टर-24डी स्थित रिहायशी एरिया में बुधवार शाम सैर करने निकली महिला से कार सवार युवक सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। महिला रीना देवी की शिकायत पर पहुंची सेक्टर-11 थाना पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है

    Hero Image
    हैरानी की बात है कि शहर में भारी पुलिस बल तैनात होने के बावजूद स्नैचिंग की वारदात हुई है।

    जागरण संवाददाता चंडीगढ़। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द मंगलवार को चंडीगढ़ के एक दिन के दौर पर आए थे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कानून व्यवस्था के मद्देनजर 1272 पुलिस जवानों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बावजूद पुलिस सुरक्षा को आइना दिखा कर कार सवार आरोपित सैर करने जा रही महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। बदमाशों ने मंगलवार शाम को वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात है कि शहर में भारी पुलिस बल तैनात होने के बावजूद स्नैचिंग की वारदात हुई है। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपितों को नहीं पहुंच पाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार सेक्टर-24डी स्थित रिहायशी एरिया में बुधवार शाम सैर करने निकली महिला से कार सवार युवक सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। महिला रीना देवी की शिकायत पर पहुंची सेक्टर-11 थाना पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है।

    पुलिस में दी शिकायत में महिला रीना देवी ने बताया कि वह सेक्टर- 24 में परिवार के साथ रहती है। वह गृहणी हैं। मंगलवार शाम करीब पांच बजे घर से कुछ कदम की दूरी पर स्थित पार्क में सैर करने निकली थीं। सैर करने के बाद वापस आ रही महिला का एक युवक पीछा करते आ रहा था। जैसे ही रिहायशी एरिया में पहुंची कि अचानक गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। आरोपित थोड़ी दूर जाकर एक कार में बैठकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने राहगीर की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी।