Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में 6वीं बार हुआ कैबिनेट विस्तार, संजीव अरोड़ा मान सरकार में बने मंत्री

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 08:28 AM (IST)

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 39 महीने में छठी बार कैबिनेट का विस्तार किया है। लुधियाना पश्चिम सीट से उपचुनाव जीते संजीव अरोड़ा को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंत्री पद की शपथ दिलाया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।

    Hero Image
    संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार में मंत्री बने। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार 39 माह में छठी बार वीरवार को कैबिनेट का विस्तार किया। लुधियाना पश्चिम सीट से उपचुनाव जीते संजीव अरोड़ा को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया दोपहर एक बजे मंत्री पद की शपथ दिलाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित अन्य मंत्री मौजूद रहे। संजीव अरोड़ा ने भगवंत मान के मंत्रिमंडल में 17वें मंत्री के रूप में साथ ली है लेकिन मान सरकार के कैबिनेट में फिर से मंत्रियों की संख्या 16 हो गई है।क्योंकि कुलदीप सिंह धालीवाल को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है।

    पहले तय माना जा रहा था कि संजीव अरोड़ा के साथ दो और नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। दो मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी के भी कयास थे, परंतु बुधवार देर शाम पार्टी ने स्पष्ट कर दिया कि अभी केवल संजीव अरोड़ा ही मंत्री पद की शपथ लेंगे।