Punjab News: रक्षाबंधन पर आज चलेगी बस, लालजीत भुल्लर के भरोसे पर ट्रांसपोर्ट यूनियन ने वापस ली हड़ताल
पंजाब रोडवेज पनबस और पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की हड़ताल परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर के आश्वासन के बाद वापस ले ली गई है। रक्षाबंधन पर बस सेवाएं निर्बाध रूप से चलेंगी। मंत्री ने कहा कि सरकार नागरिकों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और कर्मचारियों की जायज़ मांगों का समाधान करेगी। सरकार कर्मचारियों और जनता दोनों के हितों का ध्यान रखेगी।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन, पंजाब द्वारा अपनी मांगों के संबंध में घोषित की गई हड़ताल परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर के आश्वासन के बाद वापस ले ली गई है।
यह जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री ने बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए सरकारी बस सेवाएं बिना किसी रुकावट के सुचारु रूप से चलेंगी और किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेशवासियों की भलाई के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।
उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की यूनियन के सदस्यों को उनकी जायज़ मांगों के शीघ्र समाधान का भरोसा देते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ प्रदेश की जनता के हितों का भी पूरा ध्यान रखेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।