चंडीगढ़ में आज हुनर हाट प्रदर्शनी के आखिरी दिन लगेगा बॉलीवुड गानों का तड़का, 'जुम्मा चुम्मा दे दे' के सिंगर सुदेश भोसले की लाइव परफार्मेंस
आज हुनर हाट प्रदर्शन के अंतिम दिन बॉलीवुड गानों का तड़का लगने वाला है। क्योंकि हुनर हाट प्रदर्शन के क्लोजिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के मशहूर गायक सुदेश भोसले अपने गानों से शहरवासियों को झूमने पर मजबूर कर देंगे।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में आयोजित हुनर हाट प्रदर्शनी का आज आखिरी दिन है। 25 मार्च से सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में केंद्र सरकार की तरफ से आजादी का अमृत महोत्स को लेकर यह प्रदर्शन लगाई गई थी। 10 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में शहरवासियों ने खूब खरीदारी की, तो वहीं शाम को कई नामी कलाकारों व गायकों ने शहर के लोगों को मनोरंजन भी किया। क्योंकि रोजाना शाम को म्यूजिक एंड कल्चरल इंवनिंग का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज हुनर हाट प्रदर्शन के अंतिम दिन बॉलीवुड गानों का तड़का लगने वाला है। क्योंकि हुनर हाट प्रदर्शन के क्लोजिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के मशहूर गायक सुदेश भोसले अपने गानों से शहरवासियों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। बॉलीवुड सिंगर सुदेश भोसले शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक स्टेज पर आकर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
सुदेश भोसले के फेमस सांग्स जुम्मा चुम्मा दे दे, सोना कितना सोना है, पी ले पी ले और देशभक्ति गीत अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो जैसे गानों को आवाज दी है। लोगों की फरमाइश पर सुदेश भोसले अपने गानों को गाकर सुनाएंगे।
प्रदर्शनी में लगे देशभर के 364 स्टाल
सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में लगाई गई हुनर हाट प्रदर्शनी में देश भर के अलग-अलग 364 स्टाल लगाए गए हैं, जिसमें हस्तकला से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल भी मौजूद हैं। लोग यहां खरीदारी करते हुए इन लाजवाब व्यंजनों का लुत्फ भी उठा रहे हैं। बता दें कि प्रदर्शनी के दौरान म्यूजिकल इवनिंग में अब तक बॉलीवुड सिंगर जसबीर जस्सी, पंकज उधास, नूरां सिस्टर्स, अल्ताफ राजा, सहित अन्य कई कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इसके अलावा मनोरंजन के लिए सर्कस से लेकर सेल्फी पॉइंट तक स्थापित किए गए हैं, ताकि शहरवासियों को देश के पर्यटन स्थलों से जुड़ने का मौका मिले।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।