विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BJP-SAD के गठबंधन का चंडीगढ़ में लंबा चुनावी इतिहास, जानें पांच निगम चुनावों में कब मिली जीत और हार?

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:31 PM (IST)

भाजपा और शिअद लगभग 6 साल बाद फिर से एक हो गए हैं। यह गठबंधन पंजाब की राजनीति के साथ-साथ 23 दिसंबर को होने वाले चंडीगढ़ निगम चुनाव के समीकरणों को भी प्रभावित करेगा, जिसका एक लंबा चुनावी इतिहास रहा है।

भाजपा-शिअद के गठबंधन से चंडीगढ़ निगम चुनाव में बदलेंगे समीरकण। (सांकेतिक फोटो)

भाजपा-शिअद के गठबंधन से चंडीगढ़ निगम चुनाव में बदलेंगे समीरकण। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. भाजपा और शिअद छह साल के बाद फिर एक हुए।

  2. गठबंधन चंडीगढ़ निगम चुनाव समीकरण बदलेगा।

  3. दोनों दलों का चंडीगढ़ में लंबा चुनावी इतिहास।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में कई दशक तक साथ रहे और किसान आंदोलन के समय अलग हुए भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) तकरीबन 6 वर्ष बाद फिर एक हो गए हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में गठबंधन का औपचारिक घोषणा हुई। 

भाजपा-शिअद का गठबंधन पंजाब की राजनीति के साथ 23 दिसंबर को होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के समीकरण भी बदलेगा। दोनों दलों ने मिलकर निगम चुनावों में कांग्रेस को चुनौती दी और कई बार सत्ता तक पहुंचे।

इस गठबंधन की चुनावी कहानी में 1996, 2001, 2006, 2011 और 2016 के निगम चुनाव महत्वपूर्ण हैं। इसके बाद 2021 में दोनों अलग-अलग हुए तो भाजपा को पिछली बड़ी जीत के मुकाबले सीटों का नुकसान हुआ, जबकि शिअद भी केवल एक सीट जीत सका।

चंडीगढ़ में दिसंबर 1996 में पहली बार नगर निगम चुनाव हुए और भाजपा-शिअद ने मिलकर 20 में से 19 सीटें जीती। कांग्रेस को लगभग साफ कर दिया। पांच साल बाद 2001 में कांग्रेस ने 13 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया तो भाजपा और शिअद मिलकर केवल चार सीटों पर सिमट गए।

2006 में कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी

2006 में निगम एरिया में नए गांवों के शामिल होने से वार्डों की संख्या 20 से 26 हो गई। गठबंधन ने कुल आठ सीटें जीतीं। कांग्रेस 12 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी। 2011 के निगम चुनाव में गठबंधन ने कांग्रेस से एक सीट अधिक हासिल की, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी 14 सीटों से दोनों दल दूर रहे। निगम में त्रिशंकु स्थिति बनी।

2016 में भाजपा ने अकेले 20 सीटें जीती

इस लिहाज से गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर रहा, लेकिन इसे स्पष्ट बहुमत वाली जीत नहीं कहा जा सकता। 2016 में हुए निगम चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा ने अकेले 20 सीटें जीतीं और अकाली दल को एक सीट मिली। दोनों दलों का संयुक्त आंकड़ा 21 रहा। कांग्रेस केवल चार सीटों पर सिमट गई। इस चुनाव में भाजपा ने नगर निगम में मजबूत स्थिति बना ली।

यह भी पढ़ें- 6 साल की दूरी के बाद आसान होगा वोट ट्रांसफर! पंजाब चुनाव 2027 में अकाली-भाजपा गठबंधन की असली परीक्षा


2021 में AAP बनी सबसे बड़ी पार्टी 

2021 में भाजपा को 12 और शिअद को एक सीट मिली। यानी दोनों दलों के संयुक्त आंकड़े में 2016 के मुकाबले आठ सीटों की कमी आई। इस बार 14 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी (आप) ने पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में उतरकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जगह बनाई।  हालांकि, इस बार वार्डों की संख्या भी 26 से बढ़कर 35 हो गई थी। 

यह भी पढ़ें- पंजाब में 1997 में तय हुआ था 94-23 सीटों का फॉर्मूला, प्रकाश सिंह बादल के शब्दों में 'नाखून-मांस' जैसा था BJP-SAD का रिश्ता

आंकड़ों में समझें किसका-कैसा प्रदर्शन

वर्ष कुल सीटें भाजपा शिअद गठबंधन की कुल सीटें कांग्रेस अन्य
1996 20 गठबंधन के संयुक्त आंकड़े अलग-अलग उपलब्ध नहीं 19 1 0
2001 20 3 1 4 13 चंडीगढ़ विकास मंच – 3
2006 26 6 2 8 12 बसपा – 3, अन्य – 3
2011 26 10 2 12 11 बसपा – 2, निर्दलीय – 1
2016 26 20 1 21 4 निर्दलीय – 1
2021 35 12 1 13 8 आप – 14

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।