Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'दिल्ली हार गए, अब पंजाब का CM बनने की कोशिश में केजरीवाल', कपूरथला हाउस में AAP की मीटिंग पर BJP नेता का रिएक्शन

    By Agency Edited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 12 Feb 2025 04:45 PM (IST)

    Punjab Politics दिल्ली चुनाव में हार के बाद अब अरविंद केजरीवाल पंजाब में मुख्यमंत्री बनने की कोशिश में जुट गए हैं। ऐसा बयान बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिया है। मंगलवार को केजरीवाल ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के विधायकों की बैठक बुलाई थी। इस पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केजरीवाल पर पंजाब में असंतोष पैदा करने का आरोप भी लगाया है।

    Hero Image
    अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (जागरण ग्राफिक्स)

    एएनआई, चंडीगढ़। दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें पाकर करीब 27 साल बाद वापसी की। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा।

    दिल्ली नतीजों के तुरंत बाद ही पंजाब की सियासत में भी अफरा-तफरी मच गई। जहां एक ओर कांग्रेस ने दावा किया कि दिल्ली में हार के बाद केजरीवाल पंजाब की ओर रुख करेंगे। वहीं बीते मंगलवार को दिल्ली के कपूरथला हाउस में केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री सहित विधायकों की बैठक भी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सियासत में इसी उतार-चढ़ाव के बीच अब दिल्ली की राजौरी विधानसभा सीट से विजयी हुए भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

    उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और उन पर पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए पार्टी के भीतर असंतोष पैदा करने का आरोप लगाया।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में करारी हार के बाद केजरीवाल का पंजाब पर फोकस, CM मान सहित विधायकों को दिए ये सख्त निर्देश

    'केजरीवाल का उद्देश्य पंजाब की कुर्सी'

    सिरसा आप पंजाब विधायकों की असहमति की अफवाहों का जवाब दे रहे थे। इस बीच उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल का असली उद्देश्य पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व को निशाना बनाना है, खासकर ड्रग्स और भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों पर और मान के नेतृत्व को अप्रभावी दिखाना है।

    सिरसा ने दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा की शीश महल पर टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि संपत्ति की फिजूलखर्ची को जनता के सामने दिखाने से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार उजागर होगा।

    एएनआई से बात करते हुए मनजिंदर सिरसा ने कहा, आम आदमी पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। यह सब अरविंद केजरीवाल द्वारा पैदा किया जा रहा है, वह अब पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के तरीके खोजने की कोशिश कर रहे हैं। वह दिल्ली में हार चुके हैं, लेकिन पंजाब में विधायकों की बैठक बुला रहे हैं।

    आप सांसद की प्रतिक्रिया भी आई सामने

    उधर, मीटिंग को लेकर आम आदमी पार्टी सांसद मलविंदर सिंह कांग ने कहा कि बैठक दिल्ली चुनाव पर चर्चा करने और रणनीति तैयार करने के लिए आयोजित की गई थी।

    कांग ने एएनआई से कहा, अरविंद केजरीवाल हमारे राष्ट्रीय संयोजक हैं और ऐसी बैठकें नियमित अंतराल पर होती रहती हैं। दिल्ली चुनाव पर चर्चा करने और आगे की रणनीति तैयार करने के लिए बैठक आयोजित की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब का CM बनने की कोशिश करेंगे केजरीवाल, 35 विधायक इस्तीफा देने को तैयार; दिल्ली नतीजों के बीच कांग्रेस का दावा