विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़: एक महीने में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, कई अधिकारी लौटेंगे पंजाब

By Ankesh ThakurEdited By:
Published: Sun, 20 Mar 2022 03:27 PM (IST)

चंडीगढ़ में यूटी कैडर के अधिकारियों की बढ़ती पकड़ से पंजाब के नेता नाराज हैं। आप सरकार इस मुद्दे पर ...और पढ़ें

इस सप्ताह चार और पीसीएस अधिकारियों की पंजाब वापसी हो जाएगी।
इस सप्ताह चार और पीसीएस अधिकारियों की पंजाब वापसी हो जाएगी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन में भी हलचल बढ़ी हुई है। यूटी प्रशासन में अगले एक महीने के अंदर बड़ा फेरबदल होगा। पीसीएस स्तर के अधिकारियों की अदला-बदली का खेल अभी चलता रहेगा। इस सप्ताह चार और पीसीएस अधिकारियों की पंजाब वापसी हो जाएगी। पीसीएस कुलजीत पाल सिंह माही पिछले सप्ताह ही वापस लौटे हैं।

बताया जा रहा है चंडीगढ़ में यूटी कैडर के अधिकारियों की बढ़ती पकड़ से पंजाब के नेता नाराज हैं। आप सरकार इस मुद्दे पर विरोध जता सकती है। इससे पहले वह चंडीगढ़ में नए सिरे से सभी अधिकारियों की बदली कर सकते हैं। यह बदली का दौर एडीसी सहित चार अधिकारियों को वापस बुलाने से शुरू भी हो चुका है।

यह अधिकारी इस सप्ताह होंगे रिलीव

कुलजीत पाल सिंह माही के बाद पंजाब के तीन पीसीएस अधिकारी भी जल्द चंडीगढ़ से रिलीव होकर पंजाब वापस लौट सकते हैं। इन अधिकारियों में सिटको सीजीएम रुबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर सोशल वेलफेयर नवजोत कौर और डायरेक्टर हायर एजुकेशन जगजीत सिंह का नाम शामिल है। इन चारों अधिकारियों को पंजाब सरकार ने वापस बुला लिया था। अब चंडीगढ़ ने इन्हें रिलीव करना शुरू कर दिया है। इनके बाद पंजाब के दो से तीन और अधिकारियों को भी वापस बुलाया जा सकता है। इनका कार्यकाल पूरा होने के बाद यह चंडीगढ़ में एक्सटेंशन पर हैं। इनमें राकेश पोपली का नाम भी शामिल है। यह बदली का दौर अब चलता ही रहेगा। इनकी जगह 14 नए अधिकारियों का पैनल आया है उनमें से नए अधिकारियों का चयन होगा। वह चंडीगढ़ में कार्यभार संभालेंगे।

यूटी कैडर का रहेगा दबदबा

पिछले कई महीनों से चंडीगढ़ में यूटी कैडर के अधिकारियों का दबदबा बढ़ रहा है। प्रशासन के सभी अहम पदों पर यूटी कैडर के अधिकारी ही तैनात हैं। दानिप्स कैडर के अधिकारी अमित कुमार को एडीसी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कई और अहम डिपार्टमेंट उन्हें सौंपे गए हैं। इसी कैडर के दो और अधिकारी अगले सप्ताह तक चंडीगढ़ आ सकते हैं। इससे स्थिति और मजबूत हो रही है। वहीं पंजाब की हालत कमजोर हो रही है। इसका कारण यह भी है कि पंजाब की तरफ से कई बार रिमाइंडर के बाद भी अधिकारियों का पैनल नहीं आता। कई बार देरी से पैनल आता है। सिटको मैनेजिंग डायरेक्टर का पद भी अब यूटी कैडर की आइएएस अपूर्वा गर्ग संभाल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।