विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मुख्यमंत्री का पद छोड़ दें भगवंत मान', प्रताप सिंह बाजवा ने साधा निशाना; कहा- कुर्सी के साथ न्याय नहीं किया

Published: Tue, 29 Oct 2024 08:31 AM (IST)

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि भगवंत मान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम ...और पढ़ें

प्रताप सिंह बाजवा ने भगवंत मान पर साधा निशाना (फाइल फोटो)
प्रताप सिंह बाजवा ने भगवंत मान पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सीएम भगवंत मान ने प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने के दिए थे संकेत।
  2. बाजवा बोले- सीएम पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा (Pratap Singh Bajwa) ने सोमवार को कहा कि भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) को पार्टी प्रधान का पद छोड़ने के बजाय मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।

बाजवा ने कहा कि भगवंत मान ने यह तो स्वीकार किया कि सत्ता संभालने के बाद से 2.5 वर्ष तक सीएम के रूप में अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं किया। उन्होंने सीएम की कुर्सी के साथ न्याय नहीं किया, इसलिए उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई- बाजवा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कहा कि मान के गृह मंत्रालय के तहत कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई है। उनके नेतृत्व में पंजाब की वित्तीय स्थिति आईसीयू में रही है। पंजाब में कर्ज का बोझ तेजी से बढ़ता जा रहा है और बकाया कर्ज इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 3.74 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।

बाजवा ने कहा कि सीएम मान के ढुलमुल रवैये के कारण धान खरीद संकट ने पंजाब के किसानों को झटका दिया है। राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हुआ है। आप सरकार में उद्योग उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में चले गए हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार को हाई कोर्ट की फटकार, कहा- हिरासत में लॉरेंस बिश्नोई को दी जा रही थीं स्टेट गेस्ट की सुविधाएं

सीएम मान ने दिए थे ये संकेत

कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि पार्टी में जल्द ही बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि अब पार्टी की जिम्मेदारी किसी नए चेहरे को दी जानी चाहिए। क्योंकि मुख्यमंत्री होने के नाते उनके पास पार्टी के कामकाज को देखने का समय कम मिलता है। इसलिए पार्टी के कार्यक्रम पिछड़ रहे हैं।

दीपावली के बाद आम आदमी पार्टी में कभी भी बड़ा बदलाव हो सकता है। पार्टी प्रदेश की कमान सुनाम के विधायक और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को सौंप सकती है। पार्टी में लंबे समय से हिंदू चेहरे को आगे लाने की चर्चा चल रही थी।

प्रिंसिपल बुधराम हैं कार्यकारी प्रधान

वर्तमान में पार्टी की कमान मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास है। हालांकि, पार्टी ने प्रिंसिपल बुधराम को कार्यकारी प्रधान बनाया हुआ है लेकिन पार्टी लंबे समय से स्थायी प्रधान बनाने पर विचार कर रही थी। जानकारी के अनुसार पार्टी के अनुसार अरविंद केजरीवाल ने भी इस संबंध में अपनी मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें- तनखैया होने के बाद भी सरदारी कायम रखने में कामयाब हुए सुखबीर बादल, बीबी जगीर कौर की हार से विपक्ष को तगड़ा झटका