विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: राज्यपाल ने CM भगवंत मान को फिर लिखा पत्र, अवैध खनन और SSP के तबादले पर मांगी रिपोर्ट

By Rohit KumarEdited By: Rajat Mourya
Published: Thu, 05 Oct 2023 08:30 PM (IST)

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर प्रदेश में हो रहे अवैध खनन को लेकर रिपोर्ट ...और पढ़ें

राज्यपाल ने सीएम भगवंत मान को फिर लिखा पत्र, अवैध खनन और SSP के तबादले पर मांगी रिपोर्ट
राज्यपाल ने सीएम भगवंत मान को फिर लिखा पत्र, अवैध खनन और SSP के तबादले पर मांगी रिपोर्ट

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab Politics पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अब एक और पत्र लिखा है। उन्होंने इस बार अवैध खनन गतिविधि, पुलिस पर विधायक द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप और अवैध खनन में विधायक के करीबी रिश्तेदार की संलिप्तता के बारे में पत्र लिखा है।

उन्होंने पत्र में तरनतारन के एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान के स्थानांतरण का भी जिक्र भी किया है। राज्यपाल ने इस पर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है। बता दें कि राज्यपाल ने इससे पहले भी मान को पत्र लिखकर 50 हजार करोड़ रुपये के कर्ज का हिसाब मांगा था, जिसका मान ने जबाव दे दिया था।

'विधायक का एक करीबी रिश्तेदार भी शामिल था'

अब इस नए पत्र में राज्यपाल ने कहा है कि राज्य में अवैध खनन एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। उनके संज्ञान में कुछ मीडिया रिपोर्टों के जरिए यह बात सामने आई है कि तरनतारन जिले में बीते दिनों रात के समय चल रहे अवैध खनन का भंडाफोड़ किया गया था। इसमें विधायक का एक करीबी रिश्तेदार भी शामिल था। मामले में अवैध खनन करने वालों पर छापा मारने गई पुलिस पार्टी को निलंबित कर दिया गया, यहां तक कि एसएसपी का तबादला कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- 'मुख्यमंत्री ने साजिश के तहत सुप्रीम कोर्ट में...', SYL विवाद पर मजीठिया का बड़ा बयान; CM पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें विधानसभा क्षेत्र खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया था कि सीआईए स्टाफ की जिम्मेदारी एक नशेड़ी पुलिस अधिकारी दी गई है। जिसके बदले 25 लाख रुपये महीना रिश्वत वसूली जाती है। विधायक ने कहा था कि उन्हें तो लगा था कि एसएसपी चोरों के साथ मिले हुए हैं, पर अब यह भी पता लग गया कि वह कायर भी हैं।

विधायक ने कहा था कि एसएसपी द्वारा रात में जो पुलिसवाले भेजे गए थे, उन्होंने उनके (विधायक के) रिश्तेदारों के साथ क्या-क्या किया, उसका जवाब भी वह देंगे, इंतजार करें। विधायक ने कहा था कि एसएसपी की ओर से संदेश दिया गया है कि उनके कई नजदीकियों के परिवार तबाह हो जाएंगे। उन्हें यह चैलेंज स्वीकार है। वह अपनी पुलिस सुरक्षा भेज रहे हैं, जो भी करवाना चाहते हैं करवा लें।

पोस्ट में लिखा था, "आप जो पीट-पीट कर कहते हो कि विधायक का नाम लो वह करतूत भी मेरे पास आ चुकी है। मेरे रिश्तेदार के खिलाफ दर्ज किए झूठे मुकदमे का स्वागत करता हूं। वो बुजदिल होता है जो अपने दुश्मनी किसी और से निकाले। आप अपनी वर्दी उतार दो मैं एमएलए की कुर्सी छोड़ देता हूं। फिर देखते है क्या होता है।" लालपुरा ने कहा था कि वह दावा करते हैं कि आज भी पुलिस में बिना पैसे काम नहीं होता, पर अब तो हम बिना पैसे काम करवाएंगे। जिसके बाद चौहान का तबादला कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें- Amritsar News: नागकलां की दवा फैक्ट्री में लगी भयानक आग, लाखों की मशीनें जलकर खाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।