विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में बैसाखी की धूम, गुरुद्वारों व मेलों में उमड़ा जनसैलाब

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 12:39 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 13 Apr 2017 02:48 PM (GMT+05:30)

पंजाब में बैसाखी त्‍योहार की धूम है। अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब में लाखों की संख्‍या में श्रद्धालु आए हैं। तलबंडी साबो में बैसाखी मेला में जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

पंजाब में बैसाखी की धूम, गुरुद्वारों व मेलों में उमड़ा जनसैलाब
पंजाब में बैसाखी की धूम, गुरुद्वारों व मेलों में उमड़ा जनसैलाब

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब में आज बैसाखी की धूम है। इस अवसर पर पूरे राज्‍यभर में विभिन्‍न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अमृतसर में श्री दरबार साहिब और बठिंडा के तलवंडी साबो स्थित तख्‍त श्रीदमदमा साहिब सहित राज्‍यभर में गुरुद्वार साहिबों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। लोग अरदास कर माथा टेक रहे हैं। तलवंडी साबो में आयोजित बैसाखी मेला मेें लाखों की संख्‍या में लोग उमड़े हैं।

बैसाखी के अवसर पर पूरे राज्‍य में उत्‍साह अौर उमंग का माहौल है। कई जगहाें पर बैसाखी मेले आयोजित किए गए हैं। सुबह से ही काफी संख्‍या में लोग इनमें आ रहे हैं। गुरुद्वारा साहिबों में लाेगाें का तड़के से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। चारों ओर 'बोले से निहाल, सत श्री अकाल 'का घोष गुंजायमान हो रहा है।

अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। लोग सुबह से ही पवित्र सरोवर में डुबकी लगा रहे हैं और श्री दरबार साहिब में दर्शन कर माथा टेक रहे हैं। श्रद्धालुओं में बच्‍चे, महिलाएं सहित सभी वर्ग के लोग शामिल है। लोग श्री दरबार साहिब की परिक्रमा कर रहे हैं। लोग लंगर भी चख रहे हैं।

अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में बैसाखी पर उमड़ श्रद्धालु।

बठिंडा के तलवंडी साबाे में तख्‍त श्री दमदमा साहिब में लाखों की संख्‍या में देश-विदेश के श्रद्धालु अाए हैं। वे दर्शन कर माथा टेक रहे हैं। यहां बैसाखी मेला में जनसैलाब सा उमड़ पड़ा है। बैसाखी पर यहां राजनीतिक दलों ने सियासी कांफ्रेंस भी आयोजित किए हैं।

आनंदपुर साहिब में भी तख्त श्री केसगढ़ साहिब में दर्शन करने आैर माथा टेकने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े है। यहां खालसा पंथ के स्थापना दिवस पर धार्मिक समागम का आयोजन किया गया है। इसके लिए व्‍यापक प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं।

रूपगनर के श्री कोट पुराण गुरुद्वारा साहिब में भी भारी संख्‍या में संगत का पहुंचना सुबह से ही शुरू हो गया। लोग अरदास कर यहां माथा टेक रहे हैं। यहां बैसाखी पर मेला भी लगा हुआ है।  

रूपनगर के श्री कोट पुराण गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी पर पहुंचे श्रद्धालु।        

अमृतसर के जलियांवाला बाग में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भारी संख्‍या में पहुंचकर लाेगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोग यहां शहीद स्‍मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।जलियांवाला बाग में पंच रंग द्वारा शहीदी दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्‍या में स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

नंगल में बैसाखी मेले में पहुंचे लाेग।

 नंगल में भी बैसाखी मेले का आयोजन किया गया है। इसमें हजारों की संख्‍या में लोग पहुंचे हैं और मेले का आनंद ले रहे हैं। लोग सुबह से ही श्री विभोर साहिब में उमड़ पए़ और स्नान घाट पर स्‍नान के बाद माथा टेका। लोगों ने सतलुज झील में नौकायन का भी मजा लिया।

बैसाखी के मौके पर खेतों में गेहूं की फसल की कटाई भी तेज हाे जाती है। किसान अपने खेतों में लगी फसल की कटाई इस दिन करते हैं। राज्‍य के तरनतारन सहित विभिन्‍न हिस्‍सों में किसानों ने आज अपने खेतों में फसल की कटाई की। इस दिन फसल की कटाई करना काफी शुभ माना जाता है।

तरनतारन में बैसाखी पर खेत में गेहूं की फसल की कटाई करती महिला किसान।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।