‘अटोर एन1200’, पंजाब में बाढ़ की चपेट में आए लोगों के लिए सबसे बड़ा मददगार
पंजाब में बाढ़ के दौरान अटोर एन1200 वाहन लोगों के लिए मददगार साबित हुआ। यह वाहन पानी में नाव की तरह चलता है और रेगिस्तान में भी दौड़ सकता है जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों को बचाने में मदद मिली है। इस वाहन का इस्तेमाल बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के लिए किया गया है।

इन्द्रप्रीत सिंह, चंडीगढ़। पंजाब की नदियों में जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बहने से अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरनतारन के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। जब बाढ़ में सब-कुछ हुआ बेअसर होता दिखा तो ‘अटोर एन1200’ वाहन एक हीरो बनकर आया है। यह वाहन न केवल पानी में नाव की तरह चलता है, बल्कि रेगिस्तान में भी आसानी से दौड़ सकता है। इसी वजह से बाढ़ की चपेट में आए लोगों के लिए सबसे मददगार साबित हुआ।
यह वाहन बाढ़ की चपेट में आए लोगों की जान बचाने और उन तक राहत सामग्री पहुंचाने में कारगर साबित हुआ है। राज्य के बाढ़ ग्रसित इलाकों में इन दिनों यह विशेष प्रकार का वाहन सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। यह है सेना से लिए विशेष रूप से बनाया गया है।
ATOR N1200 की खासियत
जेएसडब्ल्यू कंपनी ने ‘अटोर एन1200’ का निर्माण किया है। यह एक अत्याधुनिक ऑल-टेरेन और एएम्फीबियस वाहन है। वाहन को विशेष रूप से कठिन रास्तों, दलदल, बर्फ, जंगल और पानी में ऑपरेशंस के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने पंजाब के बाढ़ग्रस्त एरिया में मानवीय सहायता के लिए ऐसे चार वाहन भेजे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।