विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन चैंपियंस ट्रोफी 2026: मोहाली में 4 नवंबर को होगा सेमीफाइनल, भारत-दक्षिण कोरिया होंगे आमने-सामने

Published: Tue, 03 Nov 2026 03:57 PM (IST)

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर स्टेडियम में खेले जाएंगे, जहाँ भारतीय टीम का सामना दक्षिण कोरिया से होगा।

मोहाली में तैयार किया गया स्टेडियम।

मोहाली में तैयार किया गया स्टेडियम।

HighLights

  1. मोहाली में पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच होंगे।

  2. 4 नवंबर को भारत-दक्षिण कोरिया का सेमीफाइनल होगा।

  3. भारत ने टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते हैं।

जागरण संवाददाता, मोहाली। जालंधर में लीग मैचों के सफल आयोजन के बाद एशियन चैंपियंस ट्रोफी के नाकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार है। 4 नवंबर को सेमीफाइनल और पांचवें स्थान का मैच ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हाकी स्टेडियम में होगा। यहां पहली बार अंतरराष्ट्रीय हाकी मैच खेला जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब में पहली बार यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है।

जालंधर में लीग चरण के बाद भारत पहले, जापान दूसरे, मलेशिया तीसरे, दक्षिण कोरिया चौथे, चीन पांचवें और बांग्लादेश छठे स्थान पर रहा। 4 नवंबर को दोपहर 2 बजे चीन और बांग्लादेश पांचवें स्थान के लिए भिड़ेंगे। शाम 4:30 बजे जापान और मलेशिया के बीच पहला, जबकि शाम 7 बजे भारत और दक्षिण कोरिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा। हारने वाली टीमें कांस्य पदक के लिए खेलेंगी। फाइनल 5 नवंबर को मोहाली में होगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब में पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी, CM भगवंत मान ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का दबदबा कायम

चैंपियंस ट्रोफी में भारत अब तक छह बार फाइनल खेल चुका है। वह एक बार संयुक्त विजेता सहित पांच बार विजेता और एक बार उपविजेता रहा है। जापान दो बार, जबकि दक्षिण कोरिया, मलेशिया और चीन एक-एक बार फाइनल में पहुंचे हैं।

भारत 7वीं बार, जापान तीसरी बार और दक्षिण कोरिया, मलेशिया तथा चीन दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। भारत ने पांच बार ट्रोफी जीती है और दक्षिण कोरिया एक बार विजेता बना है। जापान दो बार और मलेशिया एक बार उपविजेता रहा है।

यह भी पढ़ें- सीएम भगवंत मान के प्रयासों से पंजाब को पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी मिली: सरबजीत सिंह

भारत ने जीते सभी 5 मैच

टूर्नामेंट में भारत ने अब तक अपने सभी पांच मैच जीते हैं। जापान ने तीन जीत और एक ड्रा, मलेशिया ने तीन जीत तथा दक्षिण कोरिया ने दो जीत दर्ज की हैं। चीन ने दो और बांग्लादेश ने एक ड्रा खेला है। भारत ने सर्वाधिक 34 गोल किए हैं। मलेशिया ने 17, दक्षिण कोरिया और चीन ने 10-10, जापान ने 9 और बांग्लादेश ने दो गोल किए हैं।

भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह 9 गोल के साथ शीर्ष स्कोर हैं। मलेशिया के अबू कमाल अजराई ने पांच, जबकि दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह और चीन के बेनहाई चेन ने चार-चार गोल किए हैं। मनदीप सिंह, अभिषेक, जुगराज सिंह, दक्षिण कोरिया के डेन सुन, जापान के केंटारो फुकुदा और मलेशिया के अजीमुद्दीन ने तीन-तीन गोल किए हैं।

टूर्नामेंट की शुरुआत 27 नवंबर को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम में हुई थी। फाइनल 5 नवंबर को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: जालंधर का सुरजीत स्टेडियम तैयार, 27 से 6 देशों का महासंग्राम; भारत-बांग्लादेश के बीच पहला मैच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।