Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब कैबिनेट से कुछ बड़े मंत्रियों की होगी छुट्टी, नए चेहरे दिखेंगे, कैप्‍टन - सोनिया मुलाकात में फेरबदल को मंजूरी

    Punjab Cabinet Reshuffle पंजाब में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्‍व वाली कैबिनेट में फेरबदल अब तय है। सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस की अंतरिम राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की मुलाकात में कैबिनेट फेरबदल को मंजूरी मिल गई।

    By Sunil Kumar JhaEdited By: Updated: Wed, 11 Aug 2021 07:16 AM (IST)
    Hero Image
    पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के अंतरिम राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सो‍निया गांधी। (फाइल फोटो)

    चंडीगढ़ , [कैलाश नाथ]। Punjab Cabinet Reshuffle : पंजाब कैबिनेट में फेरबदल तय हाे गया है। कैबिनेट से कुछ दिग्‍गज मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है और उनकी जगह नए चेहरों को मौका मिल सकता है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस की अंतरिम राष्‍ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुलाकात में कैबिनेट में फेरबदल को मंजूरी मिल गई। कैप्‍टन ने मंगलवार को सा‍े‍निया गांधी से पंजाब कांग्रेस के मुद्दों और कैबिनेट फेरबदल को लेकर चर्चा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी अध्यक्ष के साथ करीब एक घंटे तक हुई बैठक के उपरांत कैप्टन ने कहा कि पार्टी के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत से वह संतुष्ट है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्विट करके भी दी। कैप्टन ने इस मुलाकात के दौरान सोनिया के समक्ष कैबिनेट में नए चेहरों को लाने पर भी चर्चा की।

    सिद्धू के प्रदेश प्रधान बनने के बाद की राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में भी बताया

    जानकारी के अनुसार सोनिया ने कैबिनेट फेरबदल को लेकर अपनी मंजूरी दे दी है। इसके बाद अगले सप्ताह तक कैबिनेट में फेरबदल संभव है। कांग्रेस में कैबिनेट फेरबदल की लंबे समय से चर्चा चल रही है। इसका मुख्य कारण कैबिनेट में एक सीट के खाली होना भी है। कांग्रेस के नए प्रदेश प्रधान बनने के बाद अब मुख्यमंत्री कैबिनेट में फेरबदल करना चाहते हैं।

    जानकारी के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट में खाली न सिर्फ एक सीट को भरना चाहते हैं बल्कि दो नए चेहरे भी लाना चाहते हैं। साथ ही वह कैबिनेट में दलित मंत्री को उप मुख्यमंत्री भी बनाना चाहते हैं। ताकि दलित समुदाय में कांग्रेस को लेकर सकारात्मक संदेश जा सके। पार्टी के उच्चस्तरीय सूत्र बताते हैं कि सोनिया गांधी ने कैप्टन को कैबिनेट में फेरबदल करने को लेकर मंजूरी दे दी है।

    वहीं, नए चेहरे के रूप में कैबिनेट में दलित कोटे से राजकुमार वेरका और हिंदू कोटे से विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह भी शामिल हो सकते हैं। क्योंकि, पिछले दिनों राणा केपी सिंह ने राहुल गांधी के साथ मुलाकात की थी और इस मुलाकात के बाद राणा केपी काफी संतुष्ट भी नजर आ रहे थे।

    वहीं, बताया जाता है कि सोनिया गांधी के साथ हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सिद्धू द्वारा सरकार के खिलाफ दिए जा रहे बयानों को लेकर भी चर्चा की। क्योंकि प्रदेश की कमान संभालने के बाद गाहे-बगाहे सिद्धू अपनी ही सरकार को घेर रहे हैं। कैप्टन ने सोनिया गांधी से कहा कि इससे पार्टी की छवि खराब होती है।

    बता दें कि पंजाब में इस दिनों कांग्रेस की धड़ेबंदी चरम पर पहुंचती जा रही है। सोमवार को जब कैप्टन सोनिया गांधी से मिलने जाने की तैयारी कर रहे थे तो कांग्रेस के पांच मंत्रियों और विधायकों ने पत्र लिख कर सोनिया गांधी से मिलने के लिए समय मांगा था। इन मंत्रियों में तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी और रजिया सुल्ताना शामिल हैं। इन मंत्रियों ने सोनिया गांधी से मिलने के लिए समय मांगते हुए यह भी लिखा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी के 18 एजेंडे को पूरा करने को लेकर गंभीर नहीं है।