यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चंडीगढ़ में फिर स्नैचिंग, फाइनेंशियल एडवाइजर का मोबाइल फोन छीन ले गए बाइक सवार दो स्नैचर
चंडीगढ़ के धनास लाइट प्वाॅइंट पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती से मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़िता एक बीमा ...और पढ़ें

HighLights
- धनास लाइट प्वाइंट पर मोबाइल स्नैचिंग |
- बाइक सवार बदमाशों ने छीना फोन |
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की |
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक बार फिर स्नैचिंग की वारदात हुई। बाइक सवार दो स्नैचर एक युवती का मोबाइल फोन छीनकर ले गए। शिकायतकर्ता न्यू चंडीगढ़ निवासी 22 वर्षीय चंद्रेश वर्मा सेक्टर-34 स्थित एक बीमा कंपनी में फाइनेंशियल एडवाइजर के तौर पर काम करती हैं।
चंद्रेश ने बताया कि वीरवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वे ऑटो से घर लौट रही थीं। धनास लाइट प्वाॅइंट पर उतरकर जब वह मोबाइल से टैक्सी बुक कर रही थीं, तभी बाइक पर आए दो युवक उनका फोन छीनकर फरार हो गए। छीना-झपटी के दौरान वह सड़क पर गिर पड़ीं।
सूचना मिलते ही सारंगपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज किए। युवती ने बताया कि दोनों स्नैचर बिना हेलमेट के थे और यदि सामने लाए जाएं तो वह पहचान सकती हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
