'पंजाब में बनानी है NDA सरकार...', जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारे के साथ चंडीगढ़ से शाह का बड़ा संदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में पंजाबियों को संबोधित करते हुए राज्य में एनडीए सरकार बनाने का आह्वान ...और पढ़ें

चंडीगढ़ सेक्टर-17 के तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह। फोटो: संजय घिल्डियाल
HighLights
पंजाब में एनडीए सरकार बनाने का आह्वान।
1984 सिख नरसंहार को राजनीतिक प्रेरित बताया।
2029 तक पंजाब को नशामुक्त करने का संकल्प।
कैलाश नाथ, चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री ने रविवार को चंडीगढ़ सेक्टर-17 के तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम से पंजाब और पंजाबियों को बड़ा सदेश दिया। जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारे के साथ उन्होंने पंजाब में एनडीए की सरकार बनाने का बात कही।
शाह ने अपने संबोधन की शुरूआत ही पंजाब को लेकर की। उन्होंने कहा, पंजाब में चुनाव हैं। यहां पर एनडीए सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल और जय श्री राम का नारा लगाने के लिए कहा, जिससे पंडाल गूंज उठा।
चंडीगढ़ को सिख गुरुओं की कर्मभूमि बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा 1984 सिख नरसंहार राजनीति से प्रेरित था। ऐसा नरसंहार देश ने पहले कभी देखा था और न ही देखेगा। यही कारण था कि उस समय राजीव गांधी ने कहा था ‘जब बड़ा पेड़ गिरता हैं तो धरती कांपती है।’ उन्होंने कहा, 1 नवंबर वो तीन है जब सिख नरसंहार हुआ था और इसी तीन दिल्ली में रैली रख कर राहुल गांधी ने सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया।
यह भी पढ़ें- अमित शाह पहुंचे चंडीगढ़, पुलिस को राष्ट्रपति सम्मान सौंपा; रिस्पॉन्स टाइम देश में पहले नंबर पर लाने का रखा लक्ष्य
पंजाब में सबसे हाॅट मुद्दे ड्रग्स को उठाया
पंजाब में सबसे हाॅट मुद्दे ड्रग्स को भी अमित शाह ने तरजीह दी। उन्होंने घोषणा की कि 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब समेत देश से नशा खत्म कर देंगे। उन्होंने भाजपा के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेृत्व में धारा 370, नक्सलवाद, तीन तलाक समेत कई ऐसे नामुमकिन कामों को किया है।
यह भी पढ़ें- आतंकवाद के दौर में पराक्रम दिखाने वाली चंडीगढ़ पुलिस मिटाएगी नशा और तस्करों का नामोनिशान, शाह ने दिया टारगेट
एनडीए में शिअद की वापसी के संकेत
‘एनडीए गठबंधन की सरकार’ का जिक्र करके शाह ने इस बात के संकेत भी दे दिए कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की एनडीए में वापसी हो सकती है। शिअद और भाजपा का गठबंधन 2020 में तीन कृषि कानून के आने के बाद टूट गया था।
यह भी पढ़ें- निगम चुनाव से पहले भाजपा को गुटबाजी से बचाने में जुटे केंद्रीय नेता, अमित शाह ले सकते हैं एक-एक की रिपोर्ट
तीन चुनाव से दिल्ली में कांग्रेस का खाता नहीं खुला
अमित शाह ने कांग्रेस की चुनावी स्थिति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले तीन चुनावों से कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि झूठ फैलाने, नकारात्मकता की राजनीति करने और संसद की कार्यवाही बाधित करने से देश का भला नहीं होने वाला। कांग्रेस को आगे भी विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।