जानिए क्या है उमा देवी जजमेंट पॉलिसी, जिसे चंडीगढ़ में लागू करवाने के लिए कर्मचारी संघ कर रहा मांग
ऑल कांट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रभू नाथ शाही ने कहा की जिस तरह केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विस रूल लागू किए हैं वै ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। ऑल कांट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल चेयरमैन बिपीन शेर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभुनाथ शाही व महासचिव शिव मूरत यादव के नेतृत्व में चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के पीए उमा शंकर तिवारी से उनके कार्यालय मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उमा शंकर को कांट्रैक्चुअल और आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते इन्हें हल करवाने की मांग को लेकर सांसद के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांट्रेक्चुअल और गेस्ट फैकल्टी कर्मचारियों को रेगुलर करने और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाने और समान काम समान वेतन की मांग की गई।
उमा शंकर तिवारी ने आश्वासन दिया कि सांसद किरण खेर के चंडीगढ़ आते ही कांट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ की उनके साथ एक मीटिंग कराई जाएगी और जल्द उमा देवी जजमेंट के अनुसार कर्मचारियों को नियमित कराने के लिए चंडीगढ़ के प्रशाशक से बात की जाएगी। इसके अलावा चंडीगढ़ में कांट्रैक्ट और सेंक्शन पोस्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक सिक्योर पॉलिसी बनवाएंगे। केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार सामान कार्य सामान वेतन को भी लागू करवाया जाएगा। नए वेतनमान जो चंडीगढ़ में लागू हुआ है जो कांट्रैक्ट कर्मचारियों पर अभी तक लागू नहीं हो पाया, जिस कारण प्रशासन ने जुलाई 2021 से उनका महंगाई भत्ता रोका इसके लिए भी प्रशासन से जल्द कदम उठाने के लिए बात की जाएगी। इस मौके पर ऑल कान्ट्रैक्ट कर्मचारी संघ के अलग-अलग विभागों के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
ऑल कांट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रभू नाथ शाही ने कहा की जिस तरह केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विस रूल लागू किए हैं, वैसे ही उमा देवी जजमेंट के आधार पर कांट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए केंद्र की 2020 की गाइडलाइन जल्द पॉलिसी बनाई जाए। कर्मचारी संघ के महासचिव शिव मूरत यादव ने बताया की आउटसोर्स व एनएचएम कर्मचारियों के लिए जल्द समान काम समान वेतन योजना को भी लागू किया जाए और चंडीगढ़ के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के कोई सुरक्षित नीति बनाई जानी चाहिए।
चेयरमैन बिपिन शेर सिंह ने भी बताया कि अभी तक चंडीगढ़ के ऑफिसर्स पंजाब और चंडीगढ़ के सर्विस रूल्स की विसंगति की वजह से चंडीगढ़ के कच्चे कर्मचारियों को गुमराह करते रहे जबकि अब केंद्र के रूल लागू हो गए हैं तो केंद्र की 2020 की गाइडलाइन जल्द लागू की जाए।अंत मे सभी पदाधिकारियों ने उमा शंकर तिवारी का हमेशा कच्चे कर्मचारियों का साथ देने के लिए धन्यवाद किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।