पंजाब में अकाली दल बना 'बड़ा भाई', क्या है BJP का असली प्लान? CM की कुर्सी छोड़ने की Inside Story
पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने छह साल बाद 2027 विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की है। इस समझौते के तहत अकाली दल को मुख्यमंत्री पद मिलेगा।
-1795533951581_m.webp)
6 साल बाद एक साथ आए बीजेपी और शिअद। फोटो जागरण
HighLights
भाजपा और अकाली दल ने 2027 पंजाब चुनाव के लिए गठबंधन किया।
अमित शाह ने अकाली दल को 'बड़ा भाई' और सीएम पद दिया।
भाजपा अधिक सीटों पर चुनाव लड़कर जनाधार मजबूत करेगी।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के दो सबसे पुराने राजनीतिक सहयोगी 6 साल बाद फिर से एक साथ आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मंगलवार को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन का एलान किया। वहीं, पीएम मोदी ने स्वागत करते हुए कहा कि यह गठबंधन पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सर्वोपरि रखेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और सुखबीर सिंह बादल के साथ गठबंधन की घोषणा करते हुए अकाली दल को एनडीए का सबसे पुराना सहयोगी बताया। अमित शाह ने यह भी कहा कि एसएडी वरिष्ठ सहयोगी का दर्जा बरकरार रखेगी और 'बड़े भाई' को मुख्यमंत्री का पद मिलेगा। 'बड़ा भाई' अकाली दल होगा। हम सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
परिसीमन प्रस्ताव के समर्थन से बढ़ी नजदीकी
हालांकि, सीटों के बंटवारे को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। यह गठबंधन महीनों की राजनीतिक उठापटक के बाद हुआ है, जिसमें अगस्त में सुखबीर बादल की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात और केंद्र के परिसीमन प्रस्ताव पर अकाली दल का समर्थन शामिल है।
अमित शाह ने स्पष्ट किया कि अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा और बड़े भाई की भूमिका निभाने वाला ही मुख्यमंत्री बनेगा। यह बयान सुखबीर की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
ज्यादा सीटों पर दावेदारी
अकाली दल को सीएम का पद देकर बीजेपी अब अधिक सीटों पर दावेदारी मांग रही है। जिससे पंजाब में अपनी मजबूत जनाधार बना सके। 2020 से पहले हुए चुनावों में भाजपा 117 में से केवल 23 सीटों पर और अकाली दल 94 सीटों पर चुनाव लड़ता था। अब शहरी और हिंदू बहुल इलाकों में अपना आधार बढ़ने का हवाला देते हुए भाजपा 40 सीटों पर दावेदारी कर रही है, ताकि गठबंधन की सरकार बनने पर वह एक मजबूत और निर्णायक शक्ति बनी रहे।
गांवों में पैठ बनाने का रास्ता
किसान आंदोलन के बाद से भाजपा को पंजाब के ग्रामीण और सिख बहुल इलाकों में विरोध का सामना करना पड़ा है। शिअद के साथ आने से भाजपा को ग्रामीण मतदाताओं के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
सत्ता में बराबर की भागीदारी
भले ही मुख्यमंत्री पद शिअद के पास रहे, लेकिन सरकार बनने की स्थिति में भाजपा उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ गृह, वित्त या शहरी विकास जैसे प्रमुख मंत्रालयों पर अपना दावा रख सकती है।
यह भी पढ़ें- जो बने BJP-अकाली दल गठबंधन के 'संकटमोचक', एलान के वक्त वही गायब; पंजाब में पूर्व CM पर क्यों गहराया सस्पेंस?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।