विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जो बने BJP-अकाली दल गठबंधन के 'संकटमोचक', एलान के वक्त वही गायब; पंजाब में पूर्व CM पर क्यों गहराया सस्पेंस?

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2026 06:02 PM (IST)

पंजाब में 6 साल बाद भाजपा और अकाली दल का गठबंधन हुआ है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर गठबंधन के सूत्रधार माने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री मंच से अनुपस्थित रहे।

BJP-अकाली दल गठबंधन का एलान करते दोनों दलों के नेता। फोटो सोशल मीडिया

BJP-अकाली दल गठबंधन का एलान करते दोनों दलों के नेता। फोटो सोशल मीडिया

HighLights

  1. भाजपा और अकाली दल का 6 साल बाद पंजाब में गठबंधन।

  2. गठबंधन के सूत्रधार कैप्टन अमरिंदर सिंह मंच से गायब।

  3. अमरिंदर ने सीट बंटवारे की बाधा दूर करने में मदद की।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में आज नया अध्याय जुड़ गया। 6 साल बाद भाजपा और अकाली दल में फिर से गठबंधन हुआ है। गठबंधन होने के बाद जैसे ही तस्वीर सामने आई, इसके बाद एक नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मंच पर आज जो नहीं दिखे, उन्होंने ही बीजेपी और अकाली दल के गठबंधन के सबसे बड़े समर्थक थे।

मंच पर गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल और दोनों दलों के कई नेता नजर आए, लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं दिखे। वे अकाली-भाजपा गठबंधन के कट्टर समर्थक थे, लेकिन इस खास अवसर पर मंच से अनुपस्थित थे।

BJP-SAD गठबंधन में संकटमोचक बने कैप्टन अमरिंदर

भाजपा-शिअद गठबंधन में सबसे बड़ी बाधा सीटों का बंटवारा बना हुआ था। इसी बाधा को दूर करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आगे आए थे। उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। इसी मुलाकात के बाद गठबंधन पर चर्चा को लेकर दोनों ही दल आगे बढ़े।

pm (3)

कैप्टन अमरिंदर सिंह कई बार शिअद- भाजपा गठबंधन की वकालत कर चुके थे। उनका मानना था कि अगर पंजाब में सत्ता में आना है तो दोनों दलों को एक साथ आना होगा।

यह भी पढ़ें- BJP-अकाली दल गठबंधन का पंजाब की राजनीति पर कितना पड़ेगा असर? राजा वड़िंग बोले- कांग्रेस को 15 सीटों का होगा फायदा

सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचक समारोह में हुए थे शामिल

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हाल ही में 10 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन समारोह में शामिल हुए थे। वे समारोह में उपस्थित एकमात्र भाजपा नेता थे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विमोचन के दौरान उनके बारे में स्नेहपूर्ण टिप्पणी की।

राहुल गांधी ने पुस्तक विमोचन के दौरान सार्वजनिक रूप से अमरिंदर सिंह का आभार व्यक्त किया और अपने दिवंगत पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से जुड़ा एक पुराना पारिवारिक किस्सा भी सुनाया। कांग्रेस के दिग्गज नेता अमरिंदर सिंह ने 2021 में कांग्रेस छोड़ दी थी और 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें- BJP-SAD गठबंधन में संकटमोचक बने कैप्टन अमरिंदर, PM मोदी से की मुलाकात; अमित शाह और सुखबीर बादल सुलझाएंगे सीटों का पेंच

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।