सभी 35 वार्डों पर उतारे जाएंगे प्रत्याशी, अकाली दल का चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए बड़ा एलान
शिरोमणि अकाली दल ने आगामी नगर निगम चुनावों के लिए कमर कस ली है। पार्टी अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने घोषणा की है कि वे सभी 35 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने शहर के मुद्दों पर बात भी अपनी बात रखी। अकाली दल जल्द ही इन मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेगा और प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ में अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए कमर कस ली है। अकाली दल के अध्यक्ष चरणजीत सिंह का कहना है कि पार्टी सभी 35 वार्ड में अपने प्रत्याशी उतारेगी। चरणजीत सिंह ने सेक्टर 27 प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की। उन्होंने यह भी कहा कि चंडीगढ़ में मेयर का कार्यकाल पांच साल का होना चाहिए।
चरणजीत सिंह ने शहर के मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस समय शहर का हर वर्ग परेशान है। उनका कहना है कि शहर के मुद्दों को लेकर जल्द ही अकाली दल सड़कों पर उतरकर धरने प्रदर्शन करेगा। इस समय शहर की सड़कों की खस्ता हालत है इस तरह का सिस्टम बनना चाहिए कि अगर सड़क पांच साल से पहले टूटे तो संबंधित अधिकारियों की जवाब दे होनी चाहिए, जबकि इस समय ऐसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि शहर के लोगों ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को मौका देकर देख लिया है लेकिन उनकी समस्याओं का हल नहीं हुआ है। ऐसे में इस समय अकाली दल ही लोगों के पास एक बड़ा विकल्प है। चरणजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पूरे देश में एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, लेकिन चंडीगढ़ में ऐसा नहीं है। चंडीगढ़ के लोगों के साथ यह गठबंधन धोखा कर रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।