Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में गोल गप्पे खाती नजर आईं अभिनेत्री दिव्या दत्ता, सोशल मीडिया पर शेयर की Photos, फैंस ने दिए रिएक्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में में गोल गप्पे खाते हुए की अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने चोरी छुपे गोल गप्पे खाते हुए की फोटो को पोस्ट किया है ।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 29 Nov 2022 03:16 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 03:16 PM (IST)
यह तस्वीरें दिव्या दत्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की हैं।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता (Divya Dutta) सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। दिव्या दत्ता ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में गोल गप्पे खाते हुए की कुछ तस्वीरें डाली हैं। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि चंडीगढ़ की मार्केट में चुपके से गोल गप्पे खाने का मजा ही और है। हालांकि वह शहर की किस मार्केट में गोल गप्पे खा रही थीं इसकी जानकारी नहीं मिली है।

loksabha election banner

फोटो के साथ लिखे कैप्शन से यह बात जाहिर हो रही है कि अभिनेत्री ने शहर में होने की जानकारी सार्वजनिक नहीं की, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि अभिनेत्री चंडीगढ़ किस मकसद से आई थीं। दिव्या दत्ता की फोटो पर उनके फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। लोग उनकी फोटो की तारीफ करते हुए पूछ रहे हैं कि आप शहर की कौन सी मार्केट में हैं। तो कुछ मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। 

इंस्टाग्राम में उनकी गोल गप्पे खाते हुए फोटो को 4,277 लोगों ने लाइक किया है। वहीं ट्विटर पर 1500 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। दिव्या के इंस्टा पर मिलियन से ज्यादा फालोअर्स हैं और ट्विटर पर छह लाख से अधिक फालोअर्स हैं।

भाग मिल्खा भाग में निभाया बहन का किरदार

बता दें कि दिव्या दत्ता का चंडीगढ़ से खास नाता रहा है। उनका जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ है। इससे पहले भी दिव्या कई बार चंडीगढ़ आ चुकी हैं। दिव्या दत्ता ने पद्मश्री मिल्खा सिंह पर बनी फिल्म भाग मिल्खा भाग में मिल्खा सिंह की बहन का किरदार निभाया है। मिल्खा सिंह चंडीगढ़ के रहने वाले थे। उनका बीते साल कोरोना की वजह से निधन हुआ था। 

पंजाबी फिल्मों में भी किया काम

दिव्या दत्ता का जन्म 25 सितंबर 1977 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। जब दिव्या काफी छोटी थी तभी उनके पिता का देहांत हो गया था। उनकी मां नलिनी दत्ता जोकि एक सरकारी कर्मचारी होने के साथ-साथ डॉक्टर भी हैं।  पिता की मृत्यु के बाद मां नलिनी ने ही दिव्या दत्ता और उनके भाई का पालन-पोषण किया। दिव्यादत्ता ने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.