Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेजर वैली में गूंजा ..तंदूरी नाइट्स

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 12 Mar 2022 09:44 PM (IST)

    आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित आइकॉनिक वीक के तहत शनिवार को बॉलीवुड सिगर हिमेश रेशमिया ने लेजर वैली सेक्टर-10 में प्रस्तुति दी। हिमेश ने कार्यक्रम की शुरुआत अपने लोकप्रिय गीत आशिक बनाया और तंदूरी नाइट्स से किया।

    Hero Image
    लेजर वैली में गूंजा ..तंदूरी नाइट्स

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :

    आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित आइकॉनिक वीक के तहत शनिवार को बॉलीवुड सिगर हिमेश रेशमिया ने लेजर वैली सेक्टर-10 में प्रस्तुति दी। हिमेश ने कार्यक्रम की शुरुआत अपने लोकप्रिय गीत आशिक बनाया और तंदूरी नाइट्स से किया। इसके बाद उन्होंने अपने कई हिट गीतों की प्रस्तुति कर वहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाम सवा सात बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम दो घंटे चला, जिसमें करीब पांच से आठ हजार के करीब लोगों ने शिरकत की। आइकॉनिक वीक के अंतिम दिन रविवार को पंजाबी सिगर कमल हीर परफॉर्म करेंगे। सिगर सतिदर सरताज का कार्यक्रम रद

    स्वास्थ्य कारणों के चलते पंजाबी सिगर सतिदर सरताज की म्यूजिकल इवनिग रद हो गई है। इस बीच रविवार को कमल हीर कार्यक्रम में पहुचेंगे। वह लेजर वैली में शाम सात बजे से पंजाबी गीतों की प्रस्तुति करेंगे। आइटीबीपी की प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहे अत्याधुनिक हथियार

    आइकॉनिक वीक के तहत लेजर वैली सेक्टर-10 में आइटीबीपी की तरफ से लगाई गई अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। शनिवार को लेजर वैली पहुंचने वाले ज्यादातर बच्चे आइटीबीपी की एग्जीबिशन को देखने के प्रति उत्सुक नजर आए। बच्चों ने हथियारों की खासियत के बारे में जानकारी भी जुटाई। चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के कार्यक्रम में कलाकारों ने किया मंचन

    कार्यक्रम में चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी ने विशेष स्टाल लगाया है। जहां पर दिनभर विभिन्न थिएटर ग्रुप ने नाटक का मंचन किया। चंडीगढ़ आ‌र्ट्स थिएटर सोसाइटी की तरफ से शहीद की वापसी नाटक का मंचन किया गया। वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश से आए कलाकारों ने आदिवासी नृत्य पेश कर लोगों का मनोरंजन किया। वहीं गवर्नमेंट योग कालेज सेक्टर-23 की तरफ से प्लाजा सेक्टर-17 और लेजर वैली सेक्टर-10 में योग के विभिन्न क्रियाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।