Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MLA Harmeet Singh: कौन हैं AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा? दुष्कर्म का आरोप, पुलिस की गिरफ्त से कैसे हुए फरार

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 02:38 PM (IST)

    पंजाब में सियासी हलचल के बीच आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया लेकिन वे पुलिस गिरफ्त से फरार हो गए। हरमीत पठानमाजरा जो पटियाला जिले के सन्नौर से विधायक हैं उन्हें धारा 376 के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था।

    Hero Image
    पटियाला जिले के संनौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में सियासी हलचल देखने को मिल रही है। मंगलवार की सुबह पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार किया था। लेकिन कुछ ही देर बाद सूचना मिली की वह पुलिस वालों की गिरफ्त से फरार हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सब के बीच सवाल ये उठ रहा है कि आखिर पूरा मामला क्या है और पंजाब पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार क्यों किया था, MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा पर आरोप क्या हैं?

    कौन हैं हरमीत सिंह पठानमाजरा?

    हरमीत सिंह पठानमाजरा पंजाब में पटियाला जिले के संनौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। उनकी उम्र 46 वर्ष है, साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की थी। उन्होंने करीब 50 हजार वोटों के मार्जन से अकाली दल के हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा को हराया था। हरमीत सिंह ने साल 1994 में अकाली दल से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। साल 2020 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

    हाल ही में उन्हें अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते देखा गया था। यहां तक कि बाढ़ के लिए भी उन्होंने सिंचाई विभाग के मुख्य अफसर कृष्ण कुमार को हालिया बाढ़ का सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया था। पंजाब पुलिस ने विधायक को हरियाणा के करनाल के गांव डबरी से गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी धारा 376 के एक पुराने मामले में की गई है।

    ये भी पढ़ें: पंजाब के AAP विधायक हरमीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार, समर्थकों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी घायल