पंजाब दौरे से पहले अमित शाह से अमन अरोड़ा के तीखे सवाल, लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल में रखने पर घेरा
आम आदमी पार्टी के नेता अमन अरोड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब दौरे पर सीमा सुरक्षा, लॉरेंस ...और पढ़ें

पंजाब कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा।
HighLights
अमन अरोड़ा ने अमित शाह से पूछे तीखे सवाल
लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल में रखने पर घेरा
पंजाब में नशा तस्करी, कानून-व्यवस्था पर जवाब मांगा
रोहित कुमार, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब दौरे के दौरान चार सवालों के जवाब मांगे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग मेहमाननवाजी के लिए जाने जाते हैं और अमित शाह का स्वागत है, लेकिन उन्हें पंजाब आने पर राजनीतिक और प्रशासनिक सवालों के जवाब भी देने चाहिए।
अमन अरोड़ा ने अमित शाह के आगे तीन सवाल पूछे हैं-
- भाजपा शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति क्या है?
- मुंबई में हो रही आपराधिक घटनाओं पर भाजपा क्या जवाब देगी?
- पंजाब की 543 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशे और हथियारों की तस्करी रोकने की जिम्मेदारी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को दी गई है, फिर भी नशा और हथियार पंजाब में कैसे पहुंच रहे हैं?
- इसके साथ ही उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात की साबरमती जेल में रखे जाने का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि भाजपा शासित राज्य में उसे इतनी सुविधाएं क्यों मिल रही हैं और उसे वहां रखने के पीछे क्या कारण हैं?
अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशे और हथियारों की तस्करी रोकने के उद्देश्य से बीएसएफ को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बावजूद सीमा पार से नशा और हथियार आने के सवाल का जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमा पर बीएसएफ की जिम्मेदारी है, जबकि इसके बाद पंजाब पुलिस दूसरी सुरक्षा पंक्ति के रूप में काम करती है। ऐसे में तस्करी रोकने के लिए केंद्र और राज्य की संबंधित एजेंसियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
यह भी पढ़ें- अमित शाह आज पंजाब में, नशाखोरी का शिकार हुए परिवारों से करेंगे मुलाकात; लुधियाना में करेंगे रावण दहन
लॉरेंस बिश्नोई पर भाजपा से जवाब मांगा
अरोड़ा ने लॉरेंस बिश्नोई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले अपने शासन वाले राज्यों की स्थिति पर भी जवाब देना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में क्यों बंद है और उसे वहां रखने के पीछे क्या वजह है? उन्होंने भाजपा से यह भी पूछा कि गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई और उसे जेल में रखने के मामले में केंद्र तथा संबंधित राज्य की जिम्मेदारी पर स्पष्ट जवाब क्यों नहीं दिया जाता।
सवालों के जवाब भी दें शाह
अरोड़ा ने कहा कि पंजाबी बड़े दिलदार होते हैं और हर मेहमान का स्वागत करते हैं। अमित शाह पंजाब आकर पीड़ित परिवारों से दुख साझा करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। लेकिन उन्हें राजनीतिक सवालों का जवाब भी देना चाहिए। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए मुंबई की घटनाओं का उल्लेख किया और कहा कि मुंबई पंजाब में नहीं है। भाजपा नेताओं को दूसरे राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी जवाब देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी सरकार, अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले CM मान का एलान
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच CBI को
मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार ने मुख्यमंत्री या डीजीपी का इस्तीफा नहीं, बल्कि निष्पक्ष सीबीआइ जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने परिवार की मांग स्वीकार करते हुए मामले की जांच सीबीआइ को सौंपने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक डॉक्टर की पर्ची पर मिलने वाली दवाएं बिना पर्ची के बेचता है तो लोग इसकी सूचना सरकार और पुलिस को दें। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
