विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज पंजाब दौरे पर अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात; देखें गृहमंत्री का पूरा शेड्यूल

Published: Tue, 20 Oct 2026 06:50 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2026 06:59 AM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दौरे पर हैं, जहां वे नशे के खिलाफ जान गंवाने वाले लोगों के ...और पढ़ें

आज पंजाब आएंगे अमित शाह। फाइल फोटो

आज पंजाब आएंगे अमित शाह। फाइल फोटो

HighLights

  1. गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दौरे पर।

  2. नशे के खिलाफ जान गंवाने वालों के स्वजन से मुलाकात।

  3. लुधियाना में दशहरा समारोह में होंगे शामिल।

जागरण टीम, जालंधर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर जान गंवाने वाले लोगों के स्वजन से मुलाकात करेंगे। शाह मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। इसके बाद शाम को लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शाह दोपहर 12:15 बजे गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर क्षेत्र के मारी पनवां गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे संगरूर के तूर बंजारा गांव की हरदम पट्टी और दोपहर 3:45 बजे मानसा के वार्ड नंबर 21 स्थित वाटर वर्क्स रोड पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे।

दशहरा समारोह में होंगे शामिल

शाम चार बजे शाह लुधियाना में मीडिया से बातचीत करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे ऐतिहासिक दरेसी मैदान में आयोजित दशहरा समारोह में शामिल होंगे।

शाह के दौरे को लेकर संबंधित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उनके आगमन और निर्धारित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। वीवीआइपी सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड और आसपास के दो किलोमीटर क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।