बहरीन से बीबी को आनंदपुर साहिब कौन लाया? गाड़ी और एक लाख रुपये देने पर AAP का सुखबीर बादल से सवाल
आम आदमी पार्टी के नेता बलतेज सिंह पन्नू ने सुखबीर सिंह बादल पर हमला बोलते हुए बहरीन से आई महिला, ...और पढ़ें

आप वक्ता बलतेज पन्नू।
HighLights
आप ने बहरीन से लाई गई 'बीबी' पर अकाली दल से सवाल किए।
सुखबीर बादल पर गाड़ी, एक लाख रुपये देने का आरोप।
एसजीपीसी से मामले के रिकॉर्ड पुलिस को सौंपने की मांग।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से जुड़े विवादित मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अकाली दल पर निशाना साधा है। आप के जनरल सचिव एवं मीडिया प्रभारी बलतेज सिंह पन्नू ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल मामले में उठ रहे सवालों के जवाब देने से बच रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि संबंधित बीबी को बहरीन से श्री आनंदपुर साहिब कौन लेकर आया था और उसे गाड़ी किसने उपलब्ध कराई थी।
पन्नू ने आरोप लगाया कि धर्म प्रचार के खाते से एक लाख रुपये बीबी के खाते में दिए गए। उन्होंने कहा कि इस भुगतान का उद्देश्य और इसकी अनुमति किस स्तर पर दी गई, यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए। पन्नू ने कहा कि इन सवालों के जवाब देने के बजाय जांच को दूसरी दिशा में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 'टूं-टूं फिर होगी!' मावां-धियां सत्कार योजना की अगली किश्त, पंजाब में महिलाओं के खातों में आएंगे 3000-4500 रुपये
SGPC से रिकॉर्ड पुलिस को देने की मांग
पन्नू ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को मामले से संबंधित पूरा रिकॉर्ड पुलिस को उपलब्ध करवाना चाहिए। खासकर यह पता लगाया जाना जरूरी है कि संबंधित बीबी ने किन-किन नेताओं से बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि बातचीत और ठहरने से जुड़े रिकॉर्ड जांच में महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
पन्नू ने कहा कि एसजीपीसी अध्यक्ष धामी सराय से संबंधित रजिस्टर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि किसी मामले को सीबीआई के पास भेजना कई बार जांच को लंबा खींच सकता है। उन्होंने 2015 की बेअदबी के मामलों का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि उस समय भी जांच सीबीआई को सौंपे जाने से मामला लंबा चला।
यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम का मैच नहीं देख पाएंगे सीएम मान, केंद्र सरकार ने जापान दौरे की नहीं दी अनुमति
अकाली दल-भाजपा समझौते का भी दावा
पन्नू ने दावा किया कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच फिर से राजनीतिक समझौता होने वाला है। उन्होंने विरसा सिंह वल्टोहा और अकाली दल के यूथ प्रधान सरबजीत सिंह झिंझर का नाम लेते हुए कहा कि संबंधित बीबी को यहां बुलाने और उसके ठहरने की व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में उपलब्ध सभी रिकॉर्ड जांच एजेंसियों को दिए जाने चाहिए, ताकि पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सके।
