Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पौने दस लाख हुई मोहाली की जनसंख्या

    By Edited By:
    Updated: Thu, 17 Nov 2011 02:14 PM (IST)

    मोहाली, जागरण संवाददाता : जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार मोहाली जिले की कुल जनसंख्या 986147 हो गई है। इनमें 524989 पुरुष तथा 461158 महिलाएं है। 0 से लेकर 6 वर्ष तक आयु के बच्चो की संख्या 109263 है, जिनमें 59311 लड़के व 49952 लड़किया है। जिले में कुल 744237 शिक्षित लोग हैं, जिनमें 415249 पुरुष तथा 328988 महिलाएं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह जानकारी देते हुए एडीसी कम जिला जनगणना अधिकारी मोहाली महिन्द्र सिंह कैंथ ने बताया कि मोहाली सब डिवीजन की कुल जनसंख्या 279201 है, जिसमें शहरी क्षेत्र की आबादी 166843 तथा ग्रामीण क्षेत्र की 112358 है। इसमें शहरी क्षेत्र में पुरुषों की संख्या 87493 तथा महिलाओं की संख्या 79350 है। ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों की संख्या 60243 तथा महिलाओं की संख्या 52115 है।

    खरड़ सब डिवीजन की कुल जनसंख्या 234051 है, जिसमें शहरी जनसंख्या 74589 है। इसमें पुरुषों की संख्या 39246 तथा महिलाओं की 35339 है। ग्रामीण जनसंख्या 159462 है, जिसमें 85013 पुरुष व 74449 महिलाएं है।

    डेराबस्सी सब डिवीजन की कुल जनसंख्या 195639 है, जिसमें शहरी जनसंख्या 26347 है। इसमें पुरुषों की संख्या 14144 तथा महिलाओं की 12203 है। ग्रामीण जनसंख्या 169292 है, जिसमें 90863 पुरुष व 78429 महिलाएं है।

    कुराली नगर परिषद की सीमा में कुल जनसंख्या 31067 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 16480 तथा महिलाओं की 14557 है। नयागाव की कुल जनसंख्या 50755 है, जिसमें 27467 पुरुष व 23288 महिलाएं है। जीरकपुर की जनसंख्या 93951 है, जिसमें 49591 पुरुष तथा 44360 महिलाएं है। बनूड़ की जनसंख्या 18712 है, जिसमें 9910 पुरुष तथा 8802 महिलाएं है।

    उन्होने बताया कि लालड़ू नगर पंचायत की जनसंख्या 21316 है, जिसमें 11259 पुरुष तथा 10057 महिलाएं है। बलौंगी की जनसंख्या 15987 है, जिसमें 8809 पुरुष तथा 7178 महिलाएं है। सोहाना की जनसंख्या 9309 है, जिसमें 4914 पुरुष तथा 4395 महिलाएं है। दप्पर की जनसंख्या 5834 हो गई है, जिसमें 3220 पुरुष तथा 2614 महिलाएं है। मुबारिकपुर की जनसंख्या 5216 है, जिसमें 2801 पुरुष तथा 1415 महिलाएं है। मीरपुर की जनसंख्या 5977 है, जिसमें 3169 पुरुष तथा 2808 महिलाएं है। भाखरपुर की जनसंख्या 10760 है, जिसमें 5780 पुरुष तथा 4980 महिलाएं है। हिम्मतगढ़ की जनसंख्या 1263 है, जिसमें 784 पुरुष तथा 479 महिलाएं है। लखनौर कैंपस की जनसंख्या 1000 है, जिसमें 565 पुरुष तथा 435 महिलाएं है। मुल्लापर गरीबदास की जनसंख्या 6109 है। इसमें 3234 पुरुष तथा 2875 महिलाएं है।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर